Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हाल जॉर्डन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Dragon Con 2013 - Hal Jordan cosplay (9694255437).jpg डीसी कॉमिक्स शोकेस #२२ (अक्टूबर १९५९) जॉन ब्रूमगिल केन डॉक्टर स्टीफन विन्सेंट स्ट्रेंज * प्रशिक्षित विमान पायलट हार्ड-लाइट संरचनाओं का उत्पादन उड़ान फोर्स फ़ील्ड हाल ​​जॉर्डन, जिसे ग्रीन लैंटर्ण भी कहा जाता है, डीसी कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखाई देने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। इस चरित्र को १९५९ में लेखक जॉन ब्रूम और कलाकार गिल केन ने बनाया था, और यह सबसे पहले शोकेस #२२ (अक्टूबर १९५९) में दिखाई दिया। हाल जॉर्डन पिछले ग्रीन लैंटर्ण रहे एलन स्कॉट का नवीन प्रारूप था, जो १९४० के दशक में कॉमिक पुस्तकों में दिखाई दिया था। व्यक्तिगत जीवन में हाल जॉर्डन एक फाइटर पायलट है, और साथ ही जस्टिस लीग का एक संस्थापक सदस्य भी, जो ग्रीन लैंटर्ण बनने से पहले ही लीग में शामिल होकर एक युद्ध में बैटमैन, सुपरमैन और वंडर वूमन जैसे प्रसिद्ध नायकों के साथ लड़ चुका था। एक अंगूठी से उसे विभिन्न प्रकार की महाशक्तियां प्राप्त हुई, जिसके बाद वह ग्रीन लैंटर्ण के रूप में इंटरगैलेक्टिक पुलिस बल, ग्रीन लैंटर्ण कॉर्प्स का एक सदस्य बन गया, और सेक्टर २८१४ का संरक्षक नियुक्त किया गया, जिसके अंतर्गत पृथ्वी भी आती है। उसकी सभी शक्तियों का स्त्रोत उसकी अंगूठी (पावर रिंग) और ग्रीन लैंटर्ण बैटरी है, जो किसी भी डर से निपटने में सक्षम व्यक्ति को उसकी इच्छाशक्ति से सभी प्रकार की संरचनाओं को बनाने में सक्षम बनाता है। जॉर्डन इस शक्ति का उपयोग अंतरिक्ष में उड़ने के अलावा ढाल, तलवारें, और लेजर बनाने के लिए; और अपनी ग्रीन लैंटर्ण पोशाक का निर्माण करने के लिए करता है, जो पृथ्वी पर उसकी गुप्त पहचान की रक्षा करती है।comic book urban legends revealed #148 https://web.archive.org/web/20150909113611/http://goodcomics.comicbookresources.com/2008/03/27/comic-book-urban-legends-revealed-148/ 9 सितंबर 2015 , comicbookresources.com १९९० के दशक में जॉर्डन एक खलनायक के रूप में भी दिखाई दिया था। एमराल्ड ट्वाईलाईट कहानी श्रंखला में खलनायक मोंगुल ने जॉर्डन के नगर कोस्ट सिटी का विनाश कर दिया था, जिससे सदमे में आकर जॉर्डन ने पूरे ब्रह्माण्ड का विनाश करने की घोषणा की, और पैरेलैक्स नाम अपना लिया।Green Lantern Volume 3 #50: Emerald Twilight, Part Three: The Future हालांकि, अगले कुछ वर्षों में पुनः मानसिक संतुलन प्राप्त करने पर पैरेलैक्स के सभी कृत्यों की क्षमा मांगकर वह कुछ समय बाद ग्रीन लैंटर्ण के रूप में वापस लौट आया। बाद में यह भी पता चला था कि पैरेलैक्स वास्तव में एक पारलौकिक शक्ति का नाम है, जिसने जॉर्डन के मस्तिष्क पर नियंत्रण कर लिया था। यद्यपि डीसी कॉमिक्स में ग्रीन लैंटर्ण नाम को अपनाने वाले कई पात्र हैं, लेकिन अन्य मीडिया में जॉर्डन ही सबसे व्यापक रूप से प्रसिद्ध नायक रहा है, जो वीडियो गेम, और एनिमेटेड श्रृंखला में दिखाई देता है, और साथ ही २०११ की लाइव-एक्शन फिल्म में भी, जहां यह किरदार अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स द्वारा चित्रित किया गया है। कॉमिक्स में जॉर्डन का मूल डिजाइन अभिनेता पॉल न्यूमैन पर आधारित था,http://www.imdb.com/name/nm0000056/bio?ref_=nm_ov_bio_sm Paul Newman's biography on IMDb 20 October 2017 https://web.archive.org/web/20170917170538/http://www.imdb.com/name/nm0000056/bio?ref_=nm_ov_bio_sm 17 सितंबर 2017 live और इस चरित्र को २०११ में 'शीर्ष १०० कॉमिक बुक हीरोज' की आईजीएन की सूची पर ७ वां स्थान प्राप्त हुआ था।http://www.ign.com/top/comic-book-heroes/7 IGN's Top 100 Comic Book Heroes 9 July 2015 https://web.archive.org/web/20180210005105/http://www.ign.com/top/comic-book-heroes/7 10 फ़रवरी 2018 live इसके बाद २०१३ में हाल जॉर्डन को आईजीएन की 'डीसी कॉमिक्स के शीर्ष २५ नायकों' की सूची पर चौथा स्थान भी प्राप्त हुआ था।Schedeen Jesse http://www.ign.com/articles/2013/11/19/the-top-25-heroes-of-dc-comics The Top 25 Heroes of DC Comics IGN 2013-11-19 2015-11-01 https://web.archive.org/web/20160522125348/http://www.ign.com/articles/2013/11/19/the-top-25-heroes-of-dc-comics 22 मई 2016 live सन्दर्भ विस्तृत पठन 30em Daniels, Les DC Comics: Sixty Years of the World's Favorite Comic Book Heroes. Boston, MA: Bulfinch, 1995. 0-8212-2076-4 O'Neil, Dennis "Introduction by Dennis O'Neil". Green Lantern/Green Arrow Volume One. Ed. Robert Greenberger. New York, NY: DC Comics, 2000. 1-4012-0224-1 Giordano, Dick "Introduction by Dick Giordano". Green Lantern/Green Arrow: More Hard-Traveling Heroes. Ed. Robert Greenberger. New York, NY: DC Comics, 1993. 1-56389-086-0 Lawrence, Christopher "Neal Adams". Wizard. Sept. 2003. Casey, Todd "Green Mile". Wizard. Nov. 2004. बाहरी कड़ियाँ character 35 Green Lantern (Hal Jordan) Official Green Lantern (Hal Jordan) Website Green Lantern (1959)at Don Markstein's Toonopedia. https://archive.today/20240527224529/https://www.webcitation.org/6k8QB5pFb?url=http://toonopedia.com/lantern2.htm 27 मई 2024 from the original on August 29, 2016. http://forum.newsarama.com/showthread.php?t=98511 Geoff Johns, Amon Sur, and Everything Green Lantern January 22, 2007 Matt Brady Newsarama.com January 28, 2007 https://web.archive.org/web/20070128122126/http://forum.newsarama.com/showthread.php?t=98511 Green Lantern's (Hal Jordan's) origin @ dccomics.com Bio at the Unofficial Green Lantern Corps Webpage श्रेणी:कॉमिक्स के पात्र