411 REFERENCE · Wikipedia
द्वीपीय केल्टी भाषाएँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द्वीपीय केल्टी Insular Celtic आयरलैण्ड, स्कॉटलैण्ड, वेल्स, मैन का द्वीप, कॉर्नवल, ब्रिटेनी Indo-European केल्टी ब्रिटोनिक गोइडेलिक insu1254 Insular Celtic
द्वीपीय केल्टी भाषाएँ (Insular Celtic languages) पश्चिमोत्तर यूरोप में केल्टी भाषा-परिवार की एक उपशाखा है जिसकी भाषाएँ ब्रिटेन व आयरलैण्ड के द्वीपों पर उत्पन्न हुई थीं। यह मुख्यभूमि यूरोप और आनातोलिया में उत्पन्न होने वाली महाद्वीपीय केल्टी भाषाओं से भिन्न थी। सभी महाद्वीपीय केल्टी भाषाएँ विलुप्त हो गई और विश्व में आज बोली जाने वाली सभी केल्टी भाषाएँ केवल द्वीपीय केल्टी शाखा से ही हैं। ५वीं और ६ठी शताब्दी ईसवी में कुछ द्वीपीय केल्टी बोलने वाले पश्चिमोत्तर फ़्रान्स में जा बसे और वहाँ के ब्रिटेनी प्रायद्वीप व कुछ अन्य क्षेत्रों में आज भी उनके बोलने वाले मिलते हैं।Cowgill, Warren (1975). "The origins of the Insular Celtic conjunct and absolute verbal endings". In H. Rix (ed.). Flexion und Wortbildung: Akten der V. Fachtagung der Indogermanischen Gesellschaft, Regensburg, 9.–14. September 1973. Wiesbaden: Reichert. pp. 40–70. ISBN 3-920153-40-5.McCone, Kim (1992). "Relative Chronologie: Keltisch". In R. Beekes; A. Lubotsky; J. Weitenberg (eds.). Rekonstruktion und relative Chronologie: Akten Der VIII. Fachtagung Der Indogermanischen Gesellschaft, Leiden, 31. August–4. September 1987. Institut für Sprachwissenschaft der Universität Innsbruck. pp. 12–39. ISBN 3-85124-613-6.
उपशाखाएँ
द्वीपीय केल्टी भाषाओं की दो उपशाखाएँ हैं:Schrijver, Peter (1995). Studies in British Celtic historical phonology. Amsterdam: Rodopi. ISBN 90-5183-820-4.
ब्रिटोनिक भाषाएँ - कॉर्निश, ब्रेतों, वेल्श, कम्ब्रिक (विलुप्त)
गोइडेलिक भाषाएँ - आयरिश, मैन्क्स, स्कोटिश गेयलिक
इन्हें भी देखें
ब्रिटोनिक भाषाएँ
गोइडेलिक भाषाएँ
केल्टी भाषाएँ
सन्दर्भ
श्रेणी:केल्टी भाषाएँ
श्रेणी:प्राचीन केल्ट