411 REFERENCE · Wikipedia
एनाग्लिफ़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|एक साधारण लाल-आश्याम छवि
एनाग्लिफ़ 3D (अंग्रेजी: Anaglyph 3D), एक त्रिविम (त्रि-आयामी) प्रभाव है जो प्रत्येक आंख की छवि को अलग-अलग रंगों के निस्यंदक या फिल्टर (आमतौर पर वर्णिक या क्रोमैटिक रूप से विपरीत) के द्वारा संकेतीकृत करके प्राप्त किया जाता है, और आमतौर पर यह फिल्टर लाल और आश्याम (सायन) रंग के होते हैं। एनाग्लिफ़ 3D छवियों में फ़िल्टर किए गए दो अलग-अलग रंगीन चित्र होते हैं, प्रत्येक आंख के लिए एक। जब एक "रंग-कोडित" "एनाग्लिफ़ चश्मे" के द्वारा इन्हें देखा जाता है, तो दोनों आँखों तक अलग-अलग छवि पहुँचती है और इसके द्वारा एक त्रि-आयामी प्रभाव पैदा होता है। मस्तिष्क का दृश्य प्रांतस्था (Visual cortex) इसे त्रि-आयामी दृश्य या रचना की धारणा से जोड़ देता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:त्रिआयामी इमेजिंग