411 REFERENCE · Wikipedia
पीटर ग्रिफ़िन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|पीटर का चित्र।
पीटर ग्रिफ़िन (Peter Griffin) एक काल्पनिक चरित्र है जो अमेरिकी एनिमेटेड टीवी कार्यक्रम फैमिली गाय का नायक है।Peter Griffin is coming to Fortnite in Chapter 5, Season 1 https://economictimes.indiatimes.com/news/international/us/peter-griffin-is-coming-to-fortnite-in-chapter-5-season-1/articleshow/105660648.cms?from=mdr 19 जुलाई 2024 द इकॉनोमिक टाइम्स 1 दिसम्बर 2023 उसे इस कार्यक्रम के निर्माता सेठ मैकफर्लेन ने आवाज़ दी है। यह पहली बार 31 जनवरी, 1999 को "डेथ हैज़ ए शैडो" एपिसोड में ग्रिफ़िन परिवार के बाकी सदस्यों के साथ टेलीविज़न पर दिखाई दिया। पीटर को सेठ मैकफर्लेन ने खुद बनाया और डिज़ाइन किया है।published Hirun Cryer Family Guy creator claims Epic somehow couldn't afford Peter Griffin's actual body for Fortnite https://www.gamesradar.com/family-guy-creator-claims-epic-somehow-couldnt-afford-peter-griffins-actual-body-for-fortnite/ 19 जुलाई 2024 gamesradar 12 जनवरी 2024 en
पीटर ने लुइस से विवाह किया है और वह मेग, क्रिस और स्टीवी का पिता है। उसके पास ब्रायन नाम का एक कुत्ता भी है, जो मानवों जैसा बोल सकता है।'Family Guy's Griffin Family Tree Explained https://www.msn.com/en-us/tv/news/family-guy-s-griffin-family-tree-explained/ar-AA1mg6E6?item=flightsprg-tipsubsc-v1a?utm_source/ 19 जुलाई 2024 www.msn.com उसने एक खिलौना फैक्ट्री और क्वाहोग ब्रूअरी में काम किया है। वह लगभग चालीस की उम्र का मध्यमवर्गीय आयरिश अमेरिकी है। पीटर अपनी बेबाक आवेगशीलता के लिए जाना जाता है। वह किसी भी ऐसे व्यक्ति से आसानी से प्रभावित हो जाता है जो उसे दिलचस्प लगता है। वह अक्सर जिज्ञासावश उनकी जीवनशैली और व्यवहार को दोहराने की कोशिश करता है।
पीटर का अपने तीनों बच्चों के साथ अजीब संबंध हैं। वह आम तौर पर मेग का मज़ाक उड़ाता है और उसके साथ बुरा व्यवहार करता है। पीटर का स्टीवी के साथ बेहतर संबंध है। क्रिस के साथ पीटर अच्छी तरह से संवाद करता है, लेकिन कई बार सलाह की ज़रूरत होने पर वह उसको ऐसा करने के लिए कहता है जो उसे नहीं करना चाहिए। पीटर अपने मानवरूपी कुत्ते ब्रायन का सबसे अच्छा दोस्त है।
सन्दर्भ
श्रेणी:एनिमेशन
श्रेणी:काल्पनिक व्यक्तित्व