411 REFERENCE · Wikipedia
दाबित भारी जल रिऐक्टर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दाबित भारी जल रिऐक्टर (Pressurized Heavy-Water Reactor (PHWR)) वह पॉवर रिऐक्टर है जिसमें विमन्दक तथा शीतलक के रूप में भारी जल (ड्युटिरियम ऑक्साइड, D2O) का उपयोग किया जाता है। इसमें ईंधन के रूप में प्राकृतिक यूरेनियम का उपयोग किया जाता है। इसमें भारी जल को सामान्य दाब के बजाय उच्च दाब पर रखा जाता है ताकि बिना उबाले ही जल को अधिक ताप तक ले जाया जा सके।
यद्यपि भारी जल, साधारण जल की अपेक्षा अधिक महंगा पड़ता है, किन्तु इसके उपयोग से एक लाभ यह होता है कि इसमें प्राकृतिक यूरेनियम से ही काम चल जाता है, अर्थात बिना संवर्धित यूरेनियम (इनरिच्ड यूरेनियम) के भी काम चल जाता है।
श्रेणी:परमाणु भट्ठी