Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पशुपतिनाथ मन्दिर (नेपाल)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पशुपतिनाथ मन्दिर 001 Pashupatinath Temple and its premises.jpg पशुपतिनाथ मन्दिर Nepal नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर की अवस्थिति 27 42 35 N 85 20 55 E NP title पशुपतिनाथ मन्दिर श्री पशुपतिनाथ मन्दिर नेपाल बागमती काठमांडू वनकाली, काठमांडू शिव शिवरात्रि, बाला चतुर्दशी, तीज पगोड़ा 492 1697 http://www.pashupatinathtemple.org/ yes 270 15 point Pashupatinath temple पशुपतिनाथ मन्दिर (नेपाल) पशुपतिनाथ मंदिर (नेपाली: पशुपतिनाथ मन्दिर) नेपाल की राजधानी काठमांडू से तीन किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बागमती नदी के किनारे देवपाटन गांव में स्थित एक हिंदू मंदिर है। नेपाल के एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनने से पहले यह मंदिर राष्ट्रीय देवता, भगवान पशुपतिनाथ का मुख्य निवास माना जाता था। यह मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में सूचीबद्ध है।http://nepal.saarctourism.org/pashupatinath-temple.html SAARC tourism 5 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20100722213803/http://nepal.saarctourism.org/pashupatinath-temple.html 22 जुलाई 2010 dead http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/asian-countries/pm-narendra-modi-performs-puja-at-pashupatinath-temple-in-nepal/articleshow/39601503.cms मोदी ने किया भगवान पशुपतिनाथ का रुद्राभिषेक नवभारत टाईम्स 4 अगस्त 2014 5 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140812205049/http://hindi.economictimes.indiatimes.com/world/asian-countries/pm-narendra-modi-performs-puja-at-pashupatinath-temple-in-nepal/articleshow/39601503.cms 12 अगस्त 2014 live पशुपतिनाथ में आस्था रखने वालों (मुख्य रूप से हिंदुओं) को मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति है। गैर हिंदू आगंतुकों को इसे बाहर से बागमती नदी के दूसरे किनारे से देखने की अनुमति है। यह मंदिर नेपाल में शिव का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। 15 वीं शताब्दी के राजा प्रताप मल्ल से शुरु हुई परंपरा है कि मंदिर में चार मेंपुजारी (भट्ट) और एक मुख्य पुजारी (मूल-भट्ट) दक्षिण भारत के ब्राह्मणों में से रखे जाते हैं। पशुपतिनाथ में शिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व के साथ मनाया जाता है। यूनिस्को ने इसे सन 1979 मैं शामिल किया था और यह मंदिर पगोंडा शैली में बना है इतिहास एवं किंवदंतियाँ किंवदंतियों के अनुसार इस मंदिर का निर्माण सोमदेव राजवंश के पशुप्रेक्ष ने तीसरी सदी ईसा पूर्व में कराया था किंतु उपलब्ध ऐतिहासिक दस्तावेज़ 13वीं शताब्दी के ही हैं। इस मंदिर की कई नकलों का भी निर्माण हुआ है जिनमें भक्तपुर (1480), ललितपुर (1566) और बनारस (19वीं शताब्दी के प्रारंभ में) शामिल हैं। मूल मंदिर कई बार नष्ट हुआ। इसे वर्तमान स्वरूप नरेश भूपतेंद्र मल्ल ने 1697 में प्रदान किया। नेपाल महात्म्य और हिमवतखंड पर आधारित स्थानीय किंवदंती के अनुसार भगवान शिव एक बार वाराणसी के अन्य देवताओं को छोड़कर बागमती नदी के किनारे स्थित मृगस्थली चले गए, जो बागमती नदी के दूसरे किनारे पर जंगल में है। भगवान शिव वहां पर चिंकारे का रूप धारण कर निद्रा में चले गए। जब देवताओं ने उन्हें खोजा और उन्हें वाराणसी वापस लाने का प्रयास किया तो उन्होंने नदी के दूसरे किनारे पर छलांग लगा दी। इस दौरान उनका सींग चार टुकडों में टूट गया। इसके बाद भगवान पशुपति चतुर्मुख लिंग के रूप में प्रकट हुए। भारत के उत्तराखण्ड राज्य में स्थित प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर की किंवदंती के अनुसार पाण्डवों को स्वर्गप्रयाण के समय भैंसे के स्वरूप में शिव के दर्शन हुए थे जो बाद में धरती में समा गए लेकिन भीम ने उनकी पूँछ पकड़ ली थी। ऐसे में उस स्थान पर स्थापित उनका स्वरूप केदारनाथ कहलाया, तथा जहाँ पर धरती से बाहर उनका मुख प्रकट हुआ, वह पशुपतिनाथ कहलाया। गेलरी पशुपतिनाथ मंदिर के दृश्य 150 150 5 center File:Pashupatinath Temple 2017 31.jpg पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य द्वार File:Pashupatinath Temple 2017 2.jpg पशुपतिनाथ मंदिर File:Pashupatinath Temple 2017 5.jpg पशुपतिनाथ मंदिर के पैनारोमा दृश्य File:Pashupatinath Temple and its premises, Nepal 3.jpg पशुपतिनाथ मंदिर File:Pashupatinath temple.JPG नदी के किनारे से मंदिर File:Pasupatinath Temple, Front gate-IMG 3501.jpg सड़क के किनारे से सामने प्रवेश द्वार File:Pashupatinath_Cremation.jpg बागमती नदी पर मंदिर श्मशान File:Pashupatinath Temple Tending a ghat.jpg श्मशान File:Nepal - Kathmandu - 017 - Sadhus at Pashupatinath Temple (5793637308).jpg मंदिर साधु File:A glimpse at the temple.jpg मंदिर में एक झलक File:Shiva Ratri.jpg शिवरात्रि के दौरान पशुपतिनाथ मंदिर में एक अघोरी File:Western entrance of Pasupatinath Temple, Front Gate-IMG 3466.jpg पश्चिमी तरफ से प्रवेश File:Pashupati Temple-IMG 0030.jpg पशुपति मंदिर के बागमती नदी में पुल File:Pashupati Temple-IMG 0031.jpg मानसन बागमती नदी और मंदिर File:Pashupati temple-G0237311.jpg पशुपतिनाथ मंदिर File:Pashupati Temple-IMG 0061.jpg शाम आरती प्रार्थना File:Sunset over Pasupatinath temple.jpg मंदिर पर सूर्यास्त File:Pashupatinath temple,kathmandu,Nepal.jpg पशुपतिनाथ मंदिर File:Hindu Sannyasi.jpg एक सान्यासी सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँhttps://www.factscrush.com/2023/04/facts-about-pashupatinath-temple.html 50 Facts About the Sacred Pashupatinath Temple in Kathmandu en 2023-04-09 श्रेणी:नेपाल में हिन्दू मंदिर श्रेणी:शिव मंदिर श्रेणी:नेपाल में पर्यटन आकर्षण श्रेणी:नेपाल में विश्व धरोहर स्थल‎ श्रेणी:काठमांडू