411 REFERENCE · Wikipedia
हीराकुद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हीराकुद Hirakudହୀରାକୁଦ Hirakud Fisherman.JPG हीराकुद बाँध के सरोवर के बाएँ तट पर काम करते मछुआरे हीराकुद India Odisha 21.52 83.87 inline, title ओड़िशा में स्थिति देश प्रान्त ओड़िशा ज़िला सम्बलपुर ज़िला 30207 2011 भाषा प्रचलित भाषाएँ सम्बलपुरी, ओड़िया भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड
हीराकुद (Hirakud) भारत के ओडिशा राज्य के संबलपुर ज़िले का एक कस्बा है।"Orissa reference: glimpses of Orissa," Sambit Prakash Dash, TechnoCAD Systems, 2001"The Orissa Gazette," Orissa (India), 1964"Lonely Planet India," Abigail Blasi et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787011991
परिचय
हीराकुद भारत के उड़ीशा राज्य के संबलपुर जिले में इब और महानदी के संगम पर स्थित कस्बा है। इस स्थान की प्रसिद्धि का कारण हीराकुद बाँध है। यहाँ स्वर्णधूल एवं हीरा भी प्राप्त होता है। महानदी छत्तीसगढ़ के पठार से निकलकर पूर्व की ओर बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है। जब सन् १९५६ में हीराकुद बाँध का निर्माण हुआ तो इस कस्बे का नाम प्रसिद्ध हुआ।
एशिया मे इसका रिकार्ड
वर्तमान समय में हिण्डाल्को (HINDALCO) आदि कुछ बड़ी कम्पनियाँ यहाँ स्थित हैं। हीराकुद की झील एशिया की सबसे बड़ी मानवनिर्मित झील है। हीराकुद बाँध संसार के विशालतम तथा सबसे लम्बे बाँधों में से एक है। यह बाँध विद्युत उत्पादन तथा सिंचाई के काम आता है। यह पर्यटकों के आकर्षण का भी केन्द्र है। इस बाँध की लंबाई 4.8 कि.मी. है तथा तटबंध सहित इसकी कुल लंबाई 25.8 कि.मी. है। बाँध के तटबंध के कारण 743 वर्ग कि.मी. लंबी एक कृतिम झील बन गयी है। इसे 'हीराकुंड' कहते हैं।
हीराकुद बांध का निर्माण कार्य
हीराकुद बाँध का निर्माण सन 1948 में शुरू हुआ था और यह 1953 में बनकर पूर्ण हुआ। वर्ष 1957 में यह बाँध पूरी तरह से कम करने लगा था।
हीराकुद बाँध में दो अलग-अलग जल विद्युत-गृह हैं। यह विद्युत-गृह 'चिपलिम्मा' नामक स्थान पर हैं।
विद्युत-गृहों की कुल क्षमता 307.5 मेगावाट है। इस विद्युत-शक्ति का उपयोग उड़ीसा, बिहार, झारखंड में विभिन्न कारखानों तथा औद्योगिक इकाइयों में किया जा रहा है।
बाँध से तीन मुख्य नहरें निकाली गयी हैं। दाहिनी ओर 'बोरागढ़ नहर' और बाईं ओर से 'सासन' और 'संबलपुर नहर'। इन नहरों से संबलपुर, बोलमगिरी, पुरी व कटक ज़िलों की सिंचाई होती है।[1]
यह परियोजना 'राऊरकेला स्टील प्लान्ट' को विद्युत प्रदान करती है।
इन्हें भी देखें
हीराकुद बाँध
महानदी
सन्दर्भ
श्रेणी:सम्बलपुर ज़िला
श्रेणी:ओड़िशा के शहर
श्रेणी:सम्बलपुर ज़िले के नगर