411 REFERENCE · Wikipedia
दल्हेड़ी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दल्हेड़ी Dalheri दल्हेड़ी India Uttar Pradesh 29.717 77.517 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त उत्तर प्रदेश ज़िला सहारनपुर ज़िला तहसील रामपुर मनिहारान 4850 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड 247452 दूरभाष कोड
दल्हेड़ी (Dalheri) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सहारनपुर ज़िले की रामपुर मनिहारान तहसील में स्थित एक गाँव है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017 ," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
इतिहास
वीरो की भूमि गांव दल्हेड़ी बाबा मोहन सिंह पुंडीर जी के द्वारा लगभग ५०० साल पहले बसाया गया था। श्री मोहन सिंह जी श्री महेश सिंह पुंडीर (गांव महेशपुर) के छोटे भाई थे। बाबा मोहन सिंह पुंडीर जी ने सभी आवश्यक सुविधाओ के साथ गांव की स्थापना की थी। उन्होंने अलग अलग जाती के लोगो को हर सुविधा के साथ गांव में बसाया। गांव चार कालोनी भोजा, फुंसिया, ख़ांडू, और चूहड़ में विभाजित है।
भूगोल
सहारनपुर से गांव ३३ किमी दुरी पर है। मुजफ्फरनगर से ४४ किमी और शामली से ४८ किमी दुरी पर है। हरयाणा के नजदीकी जिले करनाल और यमुनानगर क्रमस ७७ किमी और ६५ किमी दुरी पर है। देहरादून और हरिद्वार १०२ किमी और ८० किमी पर है। राजधानी दिल्ली से गांव १५६ किमी दुरी पर पड़ता है। अन्य महानगर चंडीगढ़ १६५ किमी , मुम्बई १५८६ किमी , कोलकाता १६१५ किमी , चेन्नई २३१७ किमी दुरी पर है। गांव दो राष्टीय राजमार्ग जिनके बिच की दुरी २.५ किमी जहां पर गांव बसा हुआ है। इसलिए यातायात की सुविधा भी अच्छी है। गांव से ननोता रेलवे स्टेसन ७ किमी पर रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेसन १० किमी पर और देववृंद रेलवे स्टेसन १८ किमी दुरी पर है। हवाई यातायात सरसावा ४९ किमी और देहरादून से है।
जनजीवन
गांव में लगभग सभी जाती के लोग निवास करते हैं। गांव में पुंडीर राजपूत बहुताय में है जो जनसंख्या का लगभग ५०% है जिनका सभी जाती के लोगो से प्रेम भाव है। गांव के कुछ परिवार औसत से बहुत आमिर है, लेकिन ज्यादातर परिवार मध्यम वर्गीय है।
जनसांख्यिकी
गांव दल्हेड़ी ७६३ परिवार का बड़ा गांव है। गांव में हिन्दू (९५%) और मुस्लिम (५%) दोनों धर्म के लोग रहते हैं। दल्हेड़ी गांव की जनसंख्या २०११ की जनगणना के अनुसार ४८५० है, जिनमें से २,५६७ पुरुष और २,२८४ महिलाएं हैं। 0-६ साल की उम्र के बच्चों की जनसंख्या ६८३ जो गांव की कुल आबादी का १४.०८% है। गांव की औसत लिंग अनुपात ८९० है , जो उत्तर प्रदेश राज्य के औसत ९१२ से कम है, जनगणना के अनुसार दल्हेड़ी गांव का बाल लिंग अनुपात ७८३, उत्तर प्रदेश के औसत ९०२ से कम है। अनुसूचित जाति (एससी) गांव में कुल आबादी का २३.६५% है।{
भाषा
हिंदी भाषा मुख्य भाषा है। संस्कृत, पंजाबी और उर्दू भी अल्पतम में बोली जाती है।
त्यौहार
गांव के मुख्य त्यौहार होली, दीपावली, दशहरा, रक्षा बंधन, भैया दूज है। कुछ त्यौहार जैसे होइ अष्टमी, शिव रात्रि, रविदास जयंती, आदि अन्य त्यौहार हैं।
व्यवसाय
मुख्य रूप से कृषि, शिक्षण, खुद के व्यवसाय पर निर्भर है। लोग सरकारी, अर्ध सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में भी बहुतायत में है। मुख्य व्यवसाय कृषि है।
शिक्षा
दल्हेड़ी गांव की उच्च साक्षरता दर है। जो २०११ की जनगणना के अनुसार उत्तेर प्रदेश की साक्षरता दर ६७.६८% की तुलना में ७३.३९% थी। दल्हेड़ी में पुरुष साक्षरता ८१.६३% थी, जबकि महिला साक्षरता दर ६४.२६ थी। गांव में एक इण्टर कालेज एक जूनियर हाई स्कुल और दो गुरुकुल है।
प्रमुख स्थल
शिव मंदिर, काली माता मंदिर, भुमिया खेड़ा, गोगा जी महड़ी, बाबा बिसम्बर नाथ मंदिर, गोरा मंदिर, गुरु रविदास मंदिर, गुरुकुल आदि।
इन्हें भी देखें
सहारनपुर ज़िला
बाहरी कड़ियाँ
दल्हेड़ी के बारे में ओर जाने
सन्दर्भ
श्रेणी:सहारनपुर ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के गाँव
श्रेणी:सहारनपुर ज़िले के गाँव