411 REFERENCE · Wikipedia
बुडापेस्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बुडापेस्ट (hu Budapest no) हंगरी की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर है। यह हंगरी के मध्य-उत्तरी भाग में डैन्यूब नदी के दोनों किनारों पर स्थित है।
यह चार बस्तियों बुडा, पेस्ट, ओ बुडा एवं कोबान्या से मिलकर बना है। पुराना बुडा नदी के पश्चिमी पहाड़ी किनारे पर बसा है। यहाँ नदीतल से ४०० फुट की ऊँचाई पर एक किला बना है। पूर्वी निचले किनारे पर स्थित पेस्ट पुराना व्यापार केंद्र है। बुडापेस्ट, माजार संस्कृति का केंद्र है। यहाँ एलटे विश्वविद्यालय, बुडापेस्ट विश्वविद्यालय तथा टेक्निकल विश्वविद्यालय प्रसिद्ध हैं। एलटे विश्वविद्यालय में 1873 से एक भारतीय अध्ययन विभाग कार्य कर रहा है, जहाँ पर संस्कृत एवं अन्य भारतीय भाषाओँ पर शोध कार्य तथा अध्यापन चल रहा है ।https://ind.elte.hu/tortenet Történetünk ind.elte.hu hu 2021-04-11 यह देश के मध्य भाग में स्थित होने के कारण यातायात मार्गों तथा व्यापार का प्रमुख केंद्र बन गया है। अनाज, गाय, बैल, ऊन और चमड़े का व्यापार होता है। बुडा एवं पेस्ट को मिलाने के लिए नदी पर कई पुल बने हैं।यहाँ बाग, बगीचे, पार्क, अस्पताल, क्रीडास्थल, सुंदर भवन, एवं गिरजाघर आदि हैं। हंगरी के सांख्यिकीय कार्यालय के अनुसार बुडापेस्ट की जनसँख्या 2020 में 1,750,216 थी ।https://www.ksh.hu/stadat_files/nep/en/nep0034.html 22.1.2.1. Resident population by sex, county and region, 1st January* www.ksh.hu 2021-04-11
छबिदीर्घा
center|800x800px|thumb|बुडापेस्ट का बिहंगम दृष्य|पाठ=
सन्दर्भ
श्रेणी:हंगरी
श्रेणी:यूरोप में राजधानियाँ
श्रेणी:यूरोप के आबाद स्थान