411 REFERENCE · Wikipedia
नमदा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|भिन्न भिन्न रंग के नमदे के कपड़े
नमदा (Felt) एक प्रकार का कपड़ा है जो ऊन, बाल, वानस्पतिक रेशों तथा पर से बनाया जाता है। यह कंपनरोधी, ऊष्मा पृथग्न्यासक (insulator) तथा ध्वनिशमक होता है। इसका उपयोग रेल और जहाज की छत बनाने, शीशे और संगमरमर की वस्तुओं की पैकिंग, धातुओं पर पॉलिश करने, वाद्ययंत्रों, मुद्रण, मोटरों, जूतों, हैट तथा कोट में होता है। उपयोगितानुसार इसकी बुनावट में अंतर हो सकता है।Sabine Fouchier Felt https://books.google.com/books?id=bcUbC60NQbsC&pg=PA9 12 February 2009 A&C Black 978-0-7136-8494-0 9–O. J. Petrie Harvesting of Textile Animal Fibres https://books.google.com/books?id=gg50-s-6wsIC&pg=PA19 1995 Food & Agriculture Org. 978-92-5-103759-1 19–
प्रकार
नमदा मुख्यत: दो प्रकार का होता है :
१. बुना हुआ नमदा (thread structure) और
२. रेशेवाला या वास्तविक नमदा।
प्रथम प्रकार के नमदे में उच्च नमदा गुणवाले ऊन की आवश्यकता होती है। हल्का नमदा केवल एक परत का तथा भारी नमदा कई परतों के एक दूसरे पर बुनकर बनाया जाता है। रेशेवाले नमदे की भी आधारभूत वस्तु ऊन है। इसमें ऊन लंबाई में छोटा और उच्च नमदा गुणवाला होता है। रेशों को ऊन के साथ मिलाकर इस प्रकार का नमदा बनाया जाता है। कुछ विशेष प्रकार का नमदा रेशों की कई परतों को सरेस से चिपकाकर भी बनाया जाता है।
इन्हें भी देखें
ऊष्मा रोधन
सन्दर्भ
श्रेणी:बिन-बुने वस्त्र
श्रेणी:निर्माण सामग्री
श्रेणी:प्राणी बाल उत्पाद