Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गंगरेल बांध

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गंगरेल बांध भारत धमतरी जिला O 1979 तटबंध, भू-भरण महानदी नदी 1830 m ft 0 on 1776000 m3 cuyd 0 on 17230 m3/s ft3/s 0 on Ravishankar Reservoir 910500000 m3 cuyd 0 on 766890000 m3 cuyd 0 on 95 km2 mi2 0 onhttp://www.cwc.nic.in/main/downloads/National%20Register%20of%20Large%20Dams%202009.pdf National Register for Large Dams 2009 Central Water Commission 194–197 30 November 2011 India dead https://web.archive.org/web/20110721165130/http://www.cwc.nic.in/main/downloads/National%20Register%20of%20Large%20Dams%202009.pdf 21 July 2011 333 m RAVISHANKAR SAGAR PROJECT GANGREL- 2.jpg भारत छत्तीसगढ़ 30.5 m ft 0 on गंगरेल बांध जिसे रविशंकर सागर के नाम से भी जाना जाता है, जिसका नाम छत्तीसगढ़, भारत में स्थित रविशंकर शुक्ल के नाम पर रखा गया है। यह महानदी नदी पर बना है। यह धमतरी जिले में स्थित है, धमतरी से लगभग 17 किमी और रायपुर से लगभग 90 किमी। यह छत्तीसगढ़ का सबसे लंबा बांध है। यह बांध साल भर सिंचाई की आपूर्ति करता है, जिससे किसान प्रति वर्ष दो फसलों की कटाई कर सकते हैं और भिलाई स्टील प्लांट के प्रमुख जल आपूर्तिकर्ता हैं। यह बांध 10 मेगावाट की पनबिजली क्षमता की आपूर्ति भी करता है।गंगरेल बाँध https://dhamtari.gov.in/hi/tourist-place/%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B2-%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%81%E0%A4%A7-2/ dhamtari.gov.in 24 मई 2022 इस परियोजना के मुख्य अभियंता श्री देव राज सिक्का थे। बांध में 14 गेट (स्पिलवे) हैं।छत्तीसगढ़ : महानदी में छोड़ा गया गंगरेल बांध का पानी http://www.zeenews.com/States/2006-07-05/307156news.html 5 जुलाई 2006 24 मई 2011 https://web.archive.org/web/20110524163611/http://www.zeenews.com/States/2006-07-05/307156news.html bot: unknown गंगरेल बांध निर्माण के लिए सन् 1965 में सर्वे का काम शुरु हो चुका था। सबसे पहले ग्राम सटियारा के पास बांध बनाने के लिए जगह की तलाश की गई, पर तकनीकी कारणों के चलते यहां बांध का निर्माण संभव नहीं हो सका। इसके बाद वर्तमान जगह पर गंगरेल गांव के पास दो पहाड़ों की बीच इसका निर्माण करने का निर्णय लिया गया। इस कार्य का शिलान्यास 5 मई 1972 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था।गंगरेल बांध - रविशंकर जलाशय https://www.chhattisgarhgyan.in/2019/12/gangrel-dam-ravishankar-jalashy.html 24 मई 2022 इस बांध की नींव बनाने का काम रेडियो हजरत नाम की कंपनी ने किया। इसके बाद सागर कंपनी तथा मित्तल एंड कंपनी के साथ ही कुछ अन्य छोटी बड़ी कंपनियों ने इस कार्य को पूरा किया। करीब 6 साल तक लगातार काम चलने के बाद 1978 में बांध बनकर तैयार हुआ। 32.150 टीएमसी क्षमता वाले इस बांध का जलग्रहण क्षेत्र मीलों तक फैला हुआ है।पिछले साल छलका गंगरेल बांध, इस साल आधा ही भरा https://www.naidunia.com/chhattisgarh/dhamtari-gangrel-dam-spilled-last-year-this-year-only-half-full-7031227 11 सितंबर 2021इसमें धमतरी के अलावा बालोद व कांकेर जिले का भी बड़ा हिस्सा शामिल है। जब बांध अस्तित्व में आया, तब तक 55 गांव इसके जलग्रहण क्षेत्र में समा चुके थे।गंगरेल धमतरी छत्तीसगढ़ में बांध https://cgtourism.in/dam-in-gangrel-dhamtari-chhattisgarh/ 19 फरवरी 2022 अप्रैल 2026 InternetArchiveBot इनमें ग्राम गंगरेल, चंवर, चापगांव, तुमाखुर्द, बारगरी, कोड़ेगांव, मोंगरागहन, सिंघोला, मुड़पार, कोरलमा, कोकड़ी, तुमाबुजुर्ग, कोलियारी, तिर्रा, चिखली, कोहका, माटेगहन, पटौद, हरफर, भैसमुंडी, तासी, तेलगुड़ा, भिलई, मचांदूर, बरबांधा, सिलतरा, सटियारा समेत अन्य गांवों के लोग ऊपरी क्षेत्रों में आकर बस गए। 16 हजार 704 एकड़ जमीन डूबी गंगरेल बांध में जल भराव होने के बाद 55 गांवों में रहने वाले 5 हजार 347 लोगों की 16 हजार 496.62 एकड़ निजी जमीन व 207.58 एकड़ आबादी जमीन सहित कुल 16 हजार 704.2 एकड़ जमीन डूब गई। इनमें ग्राम बारबरी के मालगुजार त्रयंबक राव जाधव, कोड़ेगांव गांव के भोपाल राव पवार, कोलियारी के पढ़रीराव कृदत्त सहित अन्य मालगुजारों की जमीन भी शामिल थी। कभी लगते थे मड़ई मेले बांध की डूब में आ चुके कई गांवों में अनेक देवी-देवता विराजमान थे, जिनके नाम पर हर साल होने वाले मड़ई मेले काफी मशहूर थे। वर्तमान में बांध के एक छोर में स्थापित आदि शक्ति मां अंगार मोती की मूर्ति पहले करीब 10 किलो मीटर दूर डूब में आ चुके ग्राम चंवर में स्थापित थी। आज भी इस देवी की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। ग्राम लमकेनी में देवी मनकेशरी विराजित थी, जिन्हें बाद में ग्राम कोड़ेगांव में स्थापित किया गया। भिड़ावर में रनवासिन माता, कोरलमा में छिनभंगा माता के मंदिर आसपास के क्षेत्रों में आज भी प्रसिद्ध हैं।गंगरेल बांध धमतरी छत्तीसगढ़ https://www.cginfo.in/2021/09/gangrel-dam-dhamtari-chhattisgarh-mini.html 23 सितंबर 2021 अक्तूबर 2024 InternetArchiveBot बाहरी कड़ियाँ फोटो गैलरी - गंगरेल बांध श्रेणी:छत्तीसगढ़ के बांध श्रेणी:छत्तीसगढ़ का भूगोल श्रेणी: महानदी पर बांध श्रेणी:धमतरी ज़िला श्रेणी: 1979 मध्य प्रदेश में प्रतिष्ठान