Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Employees Provident Fund Organisation 180 कर्मचारी भविष्य निधि संगठन संगठन yes 1952 03 04 श्रीमती नीलम शमी राव सी॰पी॰एफ़॰सी॰ भविष्य निधि भवन, 14, भीखाजी कामा प्लेस, नई दिल्ली भारत श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय, भारत सरकार Central Board of Trustees (CBT) epfindia.gov.in.org कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, भारत की एक राज्य प्रोत्साहित अनिवार्य अंशदायी पेंशन और बीमा योजना प्रदान करने वाला शासकीय संगठन है। सदस्यों और वित्तीय लेनदेन की मात्रा के मामले में यह विश्व का सबसे बड़ा सगठन है। इसका मुख्य कार्यालय दिल्ली में है। ध्येय “हमारा लक्ष्य सार्वजनिक प्रबंधन की गुणवत्ता के जरिये वृद्दावस्था आय सुरक्षा कार्यक्रमों हेतु अनुपालन के मानदंडों में साफ-सुथरे, ईमानदार एवं सत्यनिष्ठ तरीके से निरंतर सुधार करना और लाभ प्रदान करना है तथा ऐसी प्रणाली तैयार करना है जो भारतीयों को विश्वास जीत सके एवं उनकी आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा में योगदान प्रदान कर सके ” कानूनी आधार सन् 1952 में कर्मचारी भविष्य निधिhttps://okguri.blogspot.com/2021/04/pf-jankari.html EPF की जानकारी और Employee, Pension Fund in Hindi Guri OkGuri hi 2021-05-12 और प्रावधान अधिनियम 1952 के अन्तर्गत इस संगठन की स्थापना हुई। संगठन के प्रबन्धकों में केन्द्रीय न्यासी मण्डल, भारत सरकार और राज्य सरकार के प्रतिनिधि, नियोक्ता और कर्मचारी शामिल होतें हैं। इसके अध्यक्षता भारत के केन्द्रीय श्रम मन्त्री करतें हैं। संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त, मन्त्रालय के स्थायी सचिव के माध्यम से केन्द्रीय श्रम मन्त्री से जुड़े होतें हैं। कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम 1952, भारतीय संसद के द्वारा पारित हुआ और 14 मार्च 1952 से प्रभाव में आया।http://www.epfindia.com/ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का आधिकारिक जालघर 7 नवंबर 2008 https://web.archive.org/web/20110629141334/http://www.epfindia.com/ 29 जून 2011 dead वर्तमान में मुख्य रूप से तीन योजनाओं का संचालन इस अधिनियम के द्वारा होता है - कर्मचारी भविष्य निधि योजना - १९५२ कर्मचारी जमा लिंक बीम योजना - १९७६ कर्मचारी पेंशन योजना - १९९५ संरचना कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, मुख्य रूप से 4 आंचलिक कार्यालयों में विभजित है जो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में है जिनके मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतिरिक्त केन्द्रीय भविष्य निधि आयुक्त होतें हैं। ये आंचलिक कार्यालय फिर क्षेत्रीय कार्यालयों में और क्षेत्रीय कार्यालय उप-क्षेत्रीय कार्यालयों व जिला कार्यालयों में विभाजित होते हैं। क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य अधिकारी क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त और उप-क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य अधिकारी जूनियर ग्रेड क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त होतें हैं। देश के छोटे जिलों या क्षेत्रों में जिला कार्यालय होतें हैं। जहाँ प्रवर्तन अधिकारी स्थानीय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और सदस्य / नियोक्ता शिकायतों के लिए तैनात होतें हैं। सन्दर्भ इन्हें भी देखें कर्मचारी भविष्य निधि बाहरी कड़ियाँ कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, भारत का हिंदी जालस्थल कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का अधिकारिक जालपृष्ठ कर्मचारी भविष्‍य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के तहत शामिल उद्योगों/प्रतिष्‍ठानों की सूची श्रम मंत्रालय, भारत सरकार Basic wages question haunts EPFO again श्रेणी:कल्याण अर्थनीति श्रेणी:भारत के सरकारी आयोग