411 REFERENCE · Wikipedia
बेंजी कांडई दश्जूला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बैंजी कांडई दश्जूला
बैंजी कांडई दश्जूला उत्तराखण्ड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले का एक बहुत ही खूबसूरत गाँव है। यह गाँव केवल कांडई नाम से भी रुद्रप्रयाग जिले में विख्यात है। मूलत यह ब्राह्मण गाँव है और यहाँ कान्डपाल ब्राह्मण निवास करते हैं लेकिन प्राचीन से इनके साथ अन्य जाती के लोग भी रहते हैं जैसे की पुरोहित लोग, भट्ट लोग और साथ साथ में कुछ राजपूत लोग भी यहाँ के निवासी है। पूरा गाँव मिलजुल रहता है और कभी यह अहसास नहीं होता है कि यहाँ पर एक से अधिक जाती के लोग रहते हैं।
बैंजी कांडई के आस पास कुछ और गाँव है जैसे की जग्गी कांडई, मोहन नगर, जरम्वाड़, ढुंग, थपलगांव, इशाला, बनथाप्ला, कटमीणा, बिजराकोट, आगर, क्यूड़ी. यह छेत्र दश्जूला पट्टी के नाम से रुद्रप्रयाग में बिखयात है।
== डाक पता ==
ग्राम - बैंजी कांडई दश्जूला
पोस्ट ऑफिस - कांडई
जिला रुद्रप्रयाग
उत्तराखण्ड
पिन कोड २४६४२९
गॉव निवासी - ब्राह्मण कान्डपाल बंधु
अन्य जातियाँ - पुरोहित, भट्ट, नेगी