411 REFERENCE · Wikipedia
सह-आवास
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|250px|right|एक सह-आवासीय खेल का मैदान जो साझे घर से जुड़ा है।
सह-आवासCohousing definition https://web.archive.org/web/20090416055527/http://www.bartleby.com/61/44/C0464450.html 16 April 2009 (American Heritage Dictionary of the English Language: Fourth Edition. Houghton Mifflin 2000). एक निजी घरों का सुविचारित समुदाय है जो किसी साझी जगह पर बनाए जाते हैं। हर जुड़ा हुआ या एकेला पारिवारिक घर पारम्परिक सुविधाएँ रखता है, जिनमें निजी रसोई शामिल है। साझी जगहें आम तौर से एक साझे घर को सम्मिलित करती हैं, जिसमें एक बड़ी रसोई और भोजनालय, कपड़े धोने का क्षेत्र और मनोरंजन की जगहें शामिल होती हैं। घर के बाहर के साझे क्षेत्र में वाहन-क्षेत्र, टहलने के क्षेत्र, खुली जगह और बगीचे हो सकते हैं। पड़ोसी औज़ार और लॉन-मूवर जैसे संसाधनों को भी मिलकर इस्तेमाल करते हैं।
हर घर की अपनी कमाई और निजी ज़िन्दगी होती है, परन्तु पड़ोसी मिल-जुलकर समुदाय की गतिविधियों और साझी जगह को चलाते हैं। विधिक ढाँचा आम तौर से एक गृहपति संघ या आवास सहकारी समिति होती है। समुदाय की गतिविधियों में समय-समय पर आयोजित साझा भोजन, बैठक और मिलकर काम करने के दिन होते हैं। पड़ोसी दावतों, खेलों, फ़िल्मों या अन्य समारोहों के लिए जमा होते हैं। सह-आवास की सहायता से क्लबों का बनना, बच्चों और बुज़ुर्गों की देख-रेख और कार-पूल करना सम्भव होता है।
सह-आवास पड़ोसियों के बीच आदान-प्रदान को सम्भव करता है जिससे सामाजिक, प्रयोगात्मक, आर्थिक अथवा वातावरण के लाभ प्राप्त होते हैं।McCamant, Kathryn; Durrett, Charles. "Cohousing: A Contemporary Approach to Housing Ourselves." Berkeley, Ca.: Ten Speed Press, 1994.Durrett, Charles. "Senior Cohousing: A Community Approach to Independent Living." Gabriola Island, B.C.: New Society Publishers, 2009.
अभिलक्षण
सह-आवास समुदायों में आत तौर कुछ विशेषताएँ समान हुआ करती हैं।
सह-आवास समुदाय आम तौर से संरचित होते हैं - सैद्धान्तिक रूप से और अक्सर निर्माण के रूप में। इससे अधिक से अधिक सदस्यों के बीच परस्पर आदान-प्रदान सम्भव होता है। पड़ोसियों को प्रोत्साहित किया जाता है कि समुदाय के बीच अपना सहयोग दें और अपने पड़ोसियों पर ध्यान दें। सह-आवास का विकास आम तौर से जान-बूझकर २०-४० घरों तक ही सीमित होता है और ज़्यादातर निवासियों के बीच परस्पर आदान-प्रदान के लिए बहुत बड़ी साझी जगह उपलब्ध होती है।
जहाँ एक ओर सह-आवास का विकास समुदाय की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए है, इसके बावजूद निवासियों के बीच उतनी ही व्यक्तिगत निजता बनी रहती है जितनी कि वे बनाए रखना चाहते हैं। यहाँ के निवासी इस बात में सक्षम हैं कि वे मिल-जुलने की सीमा तय करें ताकि वे अपनी निजता और समुदाय के बीच सटीक संतुलन बनाए रखें।
सह-आवास समुदायों में निर्णय लेना आपस में सर्वसम्मति बनाए रखने पर निर्भर है। यहाँ के निवासी साझी जगह घेरते हैं जिसे सब इस्तेमाल करते हैं, जिससे पैसों की बचत होती है; फिर भी, निवासी अपनी जगह को स्वयं भी संभाल सकते हैं जो उनके लिए महत्वपूर्ण है।
सह-आवास समुदायों के निवासी कई बार ऐसे मूल्यों को महत्व देते हैं जिनके लिए सारा समुदाय काम करता है। उदाहरण के तौर पर कई सह-आवास समुदाय संसाधनों का संधारणीय उपयोग करते हैं, जिसके लिए साझी जगह का उपयोग सुविधाजनक सिद्ध होता है।
इन्हें भी देखें
गृहपति संघ
आवास सहकारी समिति
व्यक्तिगत निजता
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Cohousing
Cohousing Australia
Canadian Cohousing Network
Landelijke Vereniging Centraal Wonen (LVCW) – Cohousing Association of The Netherlands
Eco-Village and Cohousing Association of New Zealand – EVCNZ
Centro Social de Convivencia para Mayores Trabensol – Cooperative housing for seniors in Spain
Asociación Jubilares – Senior Cohousing Association in Spain
The Cohousing Association of the United States
Coho/US list of U.S.Cohousing communities
U.S. Cohousing Consulting
The Cohousing Company Architects
Schemata Workshop – Cohousing Research
Communities Self-Identifying as "Uses Cohousing Model" in FIC's Communities Directory
Rethinking the Commune, AARP: The Magazine, Barry Yeoman, February 7, 2006
First (and only completed) Cohousing community in New Zealand
Toronto Cohousing Canada
Threshold Centre – Established Cohousing Community and Cohousing Education Centre in Dorset, UK
LILAC – New cohousing community in UK
Lancaster Cohousing – New Cohousing Community in UK
LoCo cohousing Senior cohousing developing in Colchester UK
Cannock Mill Cohousing building a 23 home Passivhaus community in Colchester, UK
मीडिया
Google Videos on Cohousing (Several videos at Cohousing locations and news items)
https://web.archive.org/web/20070930191517/http://notsocrazy.net/cohousing.html 30 September 2007 Voices of Cohousing: Rebuilding villages in the city (Documentary)
https://archive.today/20130119163706/http://www.cohousingco.com/media.cfm 19 January 2013 Cohousing Interviews with Charles Durrett (Several videos about Cohousing)
m.youtube.com
https://web.archive.org/web/20180716221634/https://www.ted.com/talks/grace_kim_how_cohousing_can_make_us_happier_and_live_longer ("Video in Smithsonian National Building Museum, Washington, DC")
श्रेणी:आवासीय स्थापत्य