411 REFERENCE · Wikipedia
सादृश्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
समरूपता का अर्थ है । समानता अर्थात् पहली आकृति व दूसरी आकृति आहति में जो समानता है वही तीसरी से चौथी में होगी।
सादृश्य या अनुरूपता (Analogy) एक संज्ञानात्मक प्रक्रिया है जिसमें एक विषय के ज्ञान या सूचना को दूसरे विषय में स्थानान्तरित किया जाता है। सादृश्य से बना है सादृश्यानुमान | सादृश्यनुमान को अंग्रेजी में Analogy कहते हैं यह ग्रीक भाषा के Analogia से बना है ;analogia दो शब्दो Ana तथा logos से बना है जिसमे ana का अर्थ है समान और logos का अर्थ है अनुपात(Ratio) इस प्रकार अनुपातो की समानता या समानुपात ही analogia है| अतः समानत या सादृश्यता के आधार पर अनुमान की प्रक्रिया सादृश्यानुमान या साम्यानुमान कहलाती है उदा.पृथ्वी और मंगल ग्रह के कुछ बातो में समानता के आधार पर अनुमान लगाते है कि शायद मंगल पर जीवन होगा | इस प्रकार सादृश्यानुमान एक सम्भाव्य अनुमान है जिसमे दो तथ्यो घटनाओ या क्रियाओ में गुणों की समानता के आधार पर एक संभावित निष्कर्ष निकाला जा सकता है|
इन्हें भी देखें
अनुरूपता का सिद्धान्त (Correspondence theory)
अनुरूपता (समाजशास्त्र) (Confirmity)
श्रेणी:ज्ञान
*