411 REFERENCE · Wikipedia
पदार्थ की अवस्थाएँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पदार्थ की अवस्थायें (States of matter) वह विशिष्ट रूप हैं, जो कोई पदार्थ धारण या ग्रहण कर सकता है। ऐतिहासिक संदर्भ मे, इन अवस्थाओं का अंतर पदार्थ के समग्र गुणों के आधार पर किया जाता था। ठोस वह अवस्था है जिसमें पदार्थ एक निश्चित आकार और आयतन ग्रहण करता है, द्रव अवस्था में पदार्थ का आयतन तो निश्चित होता है पर आकार यह उस पात्र का ग्रहण करता है जिसमे इसे रखा जाता है, गैस के मामले में ना तो कोई निश्चित आकार ना ही कोई निश्चित आयतन होता है और पदार्थ फैल कर उपलब्ध आयतन को ग्रहण कर लेता है।
"लेकिन अब पदार्थ की दो अवस्थाएं और खोजी गई है वह हैं प्लाज्मा और बोस आइंस्टाइन संघनन ।"
1.ठोस. 2.तरल. 3.गैस. 4. प्लाज्मा. 5.बोस आइंस्टीन कंडेनसर
इन्हें भी देखें
प्रावस्था (Phase)
प्रावस्था संक्रमण (Phase transition)
पदार्थ
श्रेणी:पदार्थ प्रावस्थाएँ
श्रेणी:पदार्थ विज्ञान