411 REFERENCE · Wikipedia
चिलियानौला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चिलियानौला
नगर
29.6618588
79.4002478
उत्तराखण्ड
अल्मोड़ा
2011
120
1.88
91-
UK 01
Haidakhan Temple.jpg
हैड़ाखान आश्रम
चिलियानौला उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा जनपद में स्थित एक नगर है। चिलियानौला रानीखेत तहसील में स्थित है, और रानीखेत छावनी से सटा हुआ है। चिलियानौला को यहाँ स्थित हैड़ाखान बाबा के आश्रम के कारण जाना जाता है।
इतिहास
चिलियानौला नाम "चेल्यानौला" का अपभ्रंश है, जिसका कुमाऊँनी में शाब्दिक अर्थ है: चेली का नौला। कुमाऊंनी भाषा में चेली का अर्थ है बेटी और नौला का अर्थ है "कुआँ या पानी का प्राकृतिक स्रोत"। पहले यह स्थान "मल्ला बधाण" के नाम से जाना जाता था।
१९१५ में चिलियानौला बाँज के पेड़ों से घिरा एक छोटा सा बाजार था। यहाँ सिर्फ एक सराय थी, जिसमें ब्रिटिश सरकार के कर संग्रहकर्ता (जिन्हें स्थानीय लोग थोकदार कहते थे) अपनी यात्रा के दौरान पड़ोसी गांवों में कर एकत्र करने के लिए रुका करते थे। इस स्थान पर प्राकृतिक जल के बहुत सारे स्रोत थे। १९२० में, कुछ स्थानीय लोगों ने उन स्त्रोतों को पत्थरों और ईंटों के निर्माण के साथ उन्नत कर वहां नौलों का निर्माण किया, जिनका नाम उन्होंने अपनी बेटियों के नाम पर रखा। इसलिए इस जगह को चेली नौला कहा जाने लगा, जो समय बीतने के साथ चिलियानौला में परिवर्तित हो गया।
चिलियानौला हाल के वर्षों में एक नगर के रूप में स्थापित हुआ है। १९८० से पहले यहाँ एक सड़क पर कुछ दुकानों वाली बाजार थी। १९८० के बाद जब इस क्षेत्र में हैड़ाखान आश्रम और जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल की स्थापना हुई, तो यहाँ का विकास तेजी से हुआ।
चिलियानौला वर्तमान में १.८८ वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैली एक नगर पालिका है, जिसकी २०११ की जनगणना के अनुसार जनसंख्या १२० है।सांख्यिकीय पत्रिका 2020 जनपद :- अल्मोड़ा https://cdn.s3waas.gov.in/s33a0772443a0739141292a5429b952fe6/uploads/2021/07/2021070266.pdf 9 नवम्बर 2021 86
इन्हें भी देखें
उत्तराखण्ड के नगरों की सूची
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड
श्रेणी:उत्तराखण्ड के नगर, कस्बे और ग्राम