Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिमेज

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सिमेज कॉलेज CIMAGE College - Patna, Affiliated to Magadh University, Bodh Gaya, Bihar for MBA, PGDM, BBA, BCA, BSc-IT, BLIS, BCom. सिमेज कॉलेज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बिहार में बेहतर फैकल्टी, बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं बेहतर करिकुलम के साथ नए मापदंड स्थापित कर रहा है। बिहार से छात्रों के पलायन को रोकने के उद्देश्य से स्थापित, अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सिमेज कॉलेज का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करकमलों द्वारा हुआ था। यह मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से संबंधन प्राप्त रेग्युलर डिग्री कॉलेज है। साथ ही यह कॉलेज अखिल भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईमा) का नोडल सेन्टर है। यह कॉलेज सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी एवं आईडू विश्वविद्यालय-इलाहाबाद का अधिकृत अध्ययन केन्द्र है। यह इग्नू कम्युनिटी कॉलेज, महात्मा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय- सेंट्रल युनिवर्सिटी-वर्धा, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय-रोहतक जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से भी संबंधन प्राप्त है। सिमेज कॉलेज ‘द कॅरियर कैट्लिस्ट’ समूह द्वारा सवंर्द्धित संस्थान है, जिसने पिछले दस वर्षों में बिहार से 29 हजार छात्रों को रोजगार दिलाया है। समय समय पर विश्वस्तरीय ख्यातिप्राप्त संस्थानों से विशेषज्ञों एवं वरिष्ठ शिक्षकों को आमंत्रित किया जाता है। इस कड़ी में आईआईएम-अहमदाबाद, आईआईटी-दिल्ली, एक्सएलआरआई-जमशेदपुर, आईआईएम-कोलकाता, जेएनयू एवं अन्य कई राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रोफेसर्स एवं रिसर्च स्कौल्लेर्स सिमेज में क्लासेज लेते रहे हैं। अनुभवी शिक्षकों की देखरेख में क्लास रूम एवं परीक्षा पद्धति में ऐसी विधियों का इस्तेमाल किया है, जिसके अनेक सकारात्मक परिणाम मिले हैं, जैसेः- * ‘कैसे करें’ ही नहीं बल्कि ‘क्या करें’, ‘क्यों करें’ और ‘क्या नहीं करें’ पर भी विशेष ध्यान. * शिक्षक द्वारा ‘टेक्सट टू विजुअल’ पद्धति का उपयोग. * छात्रों में विश्लेषणात्मक क्षमता के विकास पर जोर. * केस स्टडी आधारित कक्षाएं. * 70 प्रतिशत अटेन्डेन्स का नियम * छात्रों की समझ एवं अंग्रेजी के ज्ञान को विकसित करने हेतु सिनेमा एवं वीडियो लेक्चर्स का कॉलेज के अत्याधुनिक मूवी हॉल में प्रदर्शन. * आर्थिक, सामाजिक एवं अंग्रेजी भाषा के ज्ञान को अद्यतन करने के लिए प्रतिदिन समाचार पत्रों का वितरण * ख्यातिप्राप्त शख्सियतों एवं विशेषज्ञों द्वारा साप्ताहिक व्याख्यान. * प्रतिदिन 5 से 8 घंटे की पढ़ाई. * अनुशासन पर जोर. * समय-समय पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन. * पढ़ाई के दौरान ही छात्रों को विभिन्न कम्पनियों में इंटर्नशीप के माध्यम से कार्यानुभव हासिल करने का मौका. * सभी विषयों में कम्प्यूटर आधारित ट्रेनिंग (सीबीटी) मॉडयूल्स का बैकअप * इंडस्ट्रीयल एवं कार्पोरेट विजिट्स * कॉलेज में विभिन्न छात्र समितियाँ यथा स्पोर्ट्स क्लब, थियेटर क्लब, मूवी क्लब, बुक क्लब, सांस्कृतिक क्लब एवं सोशल क्लब आदि का गठन * योगा, प्राणायम एवं मेडिटेशन * व्यक्त्वि विकास पर जोर 32 हजार स्कायर फीट में फैले सिमेज कॉलेज की पटना में तीन शाखाएँ हैं। एक बोरिंग रोड (एसकेपुरी पार्क के निकट), दूसरा बोरिंग केनाल रोड एवं तीसरा अशोक राजपथ (कुल्हडि़या काम्प्लेक्स) में स्थित है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त कॉलेज कैम्पस पूर्णतः वातानुकूलित है एवं वाई-फाई इंटरनेट नेटवर्क से जुड़ा है। कॉलेज के आईटी लैब में 200 से भी अधिक कम्प्यूटर्स हैं। छात्रों को कम्प्यूटर लैब के माध्यम से ही अंग्रेजी एवं अन्य विषयों के सॉफ्टवेयर एवं इंटरएक्टिव कम्प्यूटर आधारित) मॉडयूल्स के माध्यम से ज्ञान को बढ़ाने का मौका मिलता है। सिमेज कॉलेज की लाईब्रेरी में 50 हजार से अधिक किताबों का संग्रह है साथ ही देश-विदेश की कई पत्र-पत्रिकाएं, जर्नल्स एवं 3000 से भी अधिक आडियो-वीडियो प्रजेन्टेशन- मूवी सीडी एवं डीवीडी इत्यादि भी मौजूद हैं। कॉलेज में छात्रों को भाषा ज्ञान, विभिन्न समसामयिक एवं सामाजिक मुद्दों से अवगत कराने हेतु एक अत्याधुनिक मूवी हॉल का निर्माण किया गया है।