Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हनीश द्वीपसमूह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हनीश द्वीपसमूह (अरबी: جزر حنيش, अंग्रेजी: Hanish Islands) लाल सागर में स्थित एक द्वीपसमूह है। इसके द्वीप लाल सागर को अदन की खाड़ी से जोड़ने वाली बाब अल-मन्देब जलसन्धि के पास यमन और इरित्रिया के तटों के बीच स्थित है। अफ़्रीका के पास होने के बावजूद यह एशिया के महाद्वीप का हिस्सा माना जाता है क्योंकि यह उसकी महाद्वीपीय जलसीमा के अंदर पड़ता है। इनमें से अधिकतर यमन के भाग हैं हालांकि १९९८-१९९९ से पहले इरित्रिया भी इन्हें अपना हिस्सा बताता था। १९९५ में हुई हनीश द्वीप झड़प के बाद (अंतरराष्ट्रीय) स्थाई मध्यस्थता न्यायालय ने इसपर ग़ौर किया और १९९६ में इसके बड़े द्वीप यमन के भाग घोषित किए गए। == बड़े द्वीप == हनीश द्वीपसमूह के तीन सबसे बड़े द्वीप इस प्रकार हैं: जबल ज़ुक़र, उत्तर में, लगभग १२० वर्ग किमी का क्षेत्रफल अल-हनीश अल-कबीर (यानि 'महा हनीश'), दक्षिण में, ११६ वर्ग किमी का क्षेत्रफल अल-हनीश अल-सग़ीर (यानि 'छोटा हनीश'), इन दोनों के बीच में एक छोटा-सा टापू == इन्हें भी देखें == ज़ुक़र द्वीप लाल सागर अदन की खाड़ी == सन्दर्भ ==