Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्ट्रेपसिराइनी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

स्ट्रेपसिराइनीStrepsirrhini 63 0इयोसीन–वर्तमान Suborder Strepsirrhini.jpg 220px स्ट्रेपसिराइनी क्लेड की ८ सदस्य जातियाँ जंतु रज्जुकी (Chordata) स्तनधारी (Mammal) नरवानर (Primate) स्ट्रेपसिराइनी (Strepsirrhini) उपगण †अडैपिफ़ोर्मीसलीमरिफ़ोर्मीस† = विलुप्त Extant strepsirrhine range with fossil sites.png वर्तमान जीवित स्ट्रेपसिराइनी जातियों का वितरण (हरे रंग में); विलुप्त जातियों के जीवाश्म वितरण (लाल में) स्ट्रेपसिराइनी (Strepsirrhini) या गिली-नाक नरवानर (dry-nosed primates) नरवानर गण (प्राइमेट) का एक क्लेड है जिसमें सभी लीमररूपी नरवानर शामिल हैं, जैसे कि माडागास्कर के लीमर, अफ़्रीका के गलेगो और पोटो, और भारत व दक्षिणपूर्वी एशिया के लोरिस। स्ट्रेपसिराइनी नरवानर गण के दूसरे प्रमुख क्लेड, हैप्लोराइनी (Haplorhini) से काफ़ी भिन्न होते हैं। इनका मस्तिष्क छोटा होता है। इनकी नाकें गीली रहती हैं, जब की हैप्लोराइनी नाकें बाहर से अधिकतर शुष्क होती हैं। इनकी सूंघने की शक्ति बहुत प्रखर होती है और आँखों में एक प्रतिबिम्बी व्यवस्था के कारण यह रात में देख पाने में अधिक सक्षम होते हैं (यही कारण भी है कि इनकी आँखे रात में चमकती हुई नज़र आती हैं)। इनमें विटामिन सी बना सकने वाला प्रकिण्व (एन्ज़ाइम) होता है और वे यह आवश्यक रसायन स्वयं बना लेते हैं, जबकि हैप्लोराइनी क्लेड के प्राणियों में यह नहीं रहा जिस कारणवश उन्हें विटामिन-सी युक्त भोजन खाने की आवश्यकता होती है।Pollock J. I. Mullin, R. J. 1987 Vitamin C biosynthesis in prosimians: Evidence for the anthropoid affinity of Tarsius https://archive.org/details/american-journal-of-physical-anthropology_1987-05_73_1/page/65 American Journal of Physical Anthropology 73 1 65–70 10.1002/ajpa.1330730106 3113259 कई स्ट्रेपसिराइनी प्राणियों के जबड़ों के सामने के निचले दांत कंघी जैसी व्यवस्था में होते हैं जिनसे वे अपने बाल सँवार सकते हैं। वर्तमान में अस्तित्व रखने वाली अधिकतर जातियाँ निशाचरी (रात्रि को सक्रीय) हैं। इन्हें भी देखें हैप्लोराइनी नरवानर गण कपि सन्दर्भ श्रेणी:नरवानर वर्गीकरण