411 REFERENCE · Wikipedia
रामराय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रामराय एक विद्वान भक्त थे। ये ऐसे विद्वान् भक्त हो गए हैं कि जीव गोस्वामी तथा विश्वनाथ चक्रवर्ती ने अपनी रचनाओं में इनकी वंदना की है।
ये अपना वंश गीतगोविन्द के रचयिता श्री जयदेव से चला हुआ मानते हैं। रामराय, जयदेव से चौदहवीं पीढ़ी में हुए। इनका जन्म लाहौर में हुआ पर ये छोटी अवस्था में ही विरक्त होकर वृन्दावन चले आए। इनकी 'गीतगोविंद भाषा' की रचना संवत् १६२२ में हुई जिससे इनका काल सं. १५६० से १६४० तक मान्य है। इनके पिता का नाम गौरगोपाल तथा भाई का चंद्रगोपाल था। इनकी संस्कृत रचनाएँ गौर-विनोदिनी-वृत्ति, गौरगीता आदि हैं तथा व्रजभाषा में 'आदि वाणी' और 'गीतगोविन्द भाषा' है।
श्रेणी:हिन्दी साहित्यकार
श्रेणी:संस्कृत साहित्यकार