Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एंगिन आक्युरेक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एंगिन आक्युरेक 220 एंगिन आक्युरेक 2014 में एंगिन आक्युरेक yes 1981 10 12 अंकारा, तुर्की अभिनेता 2004–वर्तमान एंगिन आक्युरेक (तुर्की भाषा: Engin Akyürek), (जन्म 12 अक्टूबर 1981 को अंकारा में) एक तुर्क अभिनेता है जिसे अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार के लिए नामित किया जा चुका है। आक्युरेक ने तुर्की की कई प्रमुख फिल्मों और टेलीविज़न शृंखलाओं में काम कर प्रसिद्धि पाई है। भारत में एंगिन की प्रसिद्धि उनके टेलीविज़न धारावाहिक फातमागुल के कारण है जिसका प्रसारण ज़ी ज़िन्दगी नामक टीवी चैनल पर किया जाता है। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा एंगिन आक्युरेक का जन्म 12 अक्टूबर, 1981 को तुर्की की राजधानी अंकारा में हुआ था। एंगिन के पिता एक सरकारी अधिकारी और माता एक गृहिणी हैं। एंगिन का एक छोटा भाई भी है। सन 2002 में, एंगिन आक्युरेक ने मेट्रोपोलिटन विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि "भाषाविज्ञान और इतिहास," में विशेषज्ञता के साथ प्राप्त की है। छात्र जीवन से ही एंगिन को थिएटर का शौक था और वो क ई नाटको के मंचन में सहभागी था। स्नातक होने के दो साल के बाद, एंगिन ने युवा प्रतिभाओं के लिए एक टीवी शो प्रतियोगिता तुर्किये'निन यिल्दिज़्लारी “Turkiye’nin Yildizlari” (तुर्की के सितारे) में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में एंगिन ने "सर्वश्रेष्ठ अभिनेता" का पुरस्कार जीता। इस प्रतियोगिता के बाद एंगिन आक्युरेक को पहली बार एक टीवी शृंखला याबांजी दामात (Yabanci Damat; विदेशी दूल्हा) में एक सहायक भूमिका मिली। करियर सन 2006 में, एंगिन आक्युरेक को उनकी पहली फिल्म कादर में काम करने का प्रस्ताव मिला। इस फिल्म की भूमिका के लिए उन्हें "सबसे होनहार अभिनेता" का पुरस्कार प्राप्त हुआ। 2007 में एंगिन आक्युरेक एक ऐतिहासिक धारावाहिक कारयलान Karaylan (काला नाग) में नज़र आये जो फ्रांसीसी कब्ज़े के इतिहास से संबंधित था। शृंखला बीर बुलुत ओल्सन Bir Bulut Olsam (काश मैं बादल होता) में एंगिन एक मानसिक रूप से असंतुलित प्रेमी की भूमिका निभाते दिखे। सन 2010-2011, में आये धारावाहिक फातमागुलुन सुचु ने (Fatmagül'ün Suçu Ne? फातमागुल का क्या दोष) में एंगिन की निभाई रोमांटिक भूमिका केरिम ने उन्हें बहुत प्रसिद्धि दिलाई, इस धारावाहिक में उनकी नायिका बेरेन सात थीं। सन्दर्भ श्रेणी:तुर्क अभिनेता