411 REFERENCE · Wikipedia
हेलिकोबैक्टर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हेलिकोबैक्टर (Helicobacter) कुण्डल-आकृति के ग्राम-ऋणात्मक बैक्टीरिया का एक जीववैज्ञानिक वंश है। इसकी कुछ सदस्य जातियाँ कुछ स्तनधारियों और पक्षियों के जठरांत्र क्षेत्र के ऊपरी भाग और यकृत में रहती हुई पाई जाती हैं। इसकी सबसे अधिक जानी-मानी जाति, हेलिकोबैक्टर पाइलोरी (H. pylori) है, जो लगभग 50% मानवों में पाई जाती है। कुछ जातियाँ मानवों में रोगजनक हैं और पैप्टिक अल्सर, आमाशयार्ति और पेट के कर्करोग से सम्बन्धित पाई गई हैं। कुल मिलाकर हेलिकोबैक्टर वंश में लगभग 35 ज्ञात जातियाँ हैं।
== इन्हें भी देखें ==
एंटेरोबैक्टीरियेलीस
गामाप्रोटियोबैक्टीरिया
प्रोटियोबैक्टीरिया
ग्राम-ऋणात्मक बैक्टीरिया
== सन्दर्भ ==