Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तुर्किस्तान शृंखला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

तुर्किस्तान पर्वत शृंखला मध्य एशिया में स्थित एक पर्वत शृंखला है जो पामीर-अलाय पर्वत मंडल का एक भाग है। यह पर्वतों की कतार ज़रफ़शान पर्वत शृंखला से उत्तर में स्थित है और किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान की सरहद पर अलाय पर्वत शृंखला से शुरू होकर पश्चिम में ३४० किमी दूर उज़्बेकिस्तान में समरक़ंद के नख़्लिस्तान (ओएसिस) पर ख़त्म होती है। == विवरण == तुर्किस्तान पर्वत फ़रग़ना वादी और गोलोदनाया स्तेपी की दक्षिणी सीमा है। इसके सबसे ऊँचे पहाड़ पूर्व में किर्गिज़स्तान की सीमा के पास हैं और सबसे ऊँचा शिखर ५,६२१ मीटर ऊँचा स्कालिस्ती पर्वत (пик Скалистый, Pik Skalisty) है। बर्फ़ और हिमानियाँ (ग्लेशियर) भी पूर्वी भाग में ज़्यादा देखी जाती हैं। शृंखला की दक्षिणी ढलानें बंजर और ख़ुश्क हैं जबकि उत्तरी ढलानों पर वन विस्तृत हैं। तुर्किस्तान शृंखला में ३,३७८ मीटर (११,०८३ फ़ुट) की ऊँचाई पर शख़रिस्तान दर्रा है जिसमें से ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे को उत्तरी ताजिकिस्तान के सुग़्द प्रान्त की प्रांतीय राजधानी ख़ुजन्द से जोड़ने वाला राजमार्ग गुज़रता है। == इन्हें भी देखें == पामीर-अलाय ज़रफ़शान नदी == सन्दर्भ ==