Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अक़ाबा की खाड़ी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अक़ाबा की खाड़ी Gulf of Suez map.jpg सीनाई प्रायद्वीप, जिसके पूर्व में अक़ाबा की खाड़ी है और पश्चिम में सुएज़ की खाड़ी है दक्षिणपश्चिम एशिया और पूर्वोत्तर अफ़्रीका खाड़ी लाल सागर मिस्र, फ़िलस्तीन, जॉर्डन, and सउदी अरब 160 24 1850 अक़ाबा की खाड़ी (अरबी: ur خليج العقبة, ख़लीज अल​-अक़ाबा; अंग्रेज़ी: Gulf of Aqaba) लाल सागर के उत्तरी भाग में सीनाई प्रायद्वीप से पूर्व में और अरबी मुख्यभूमि से पश्चिम में स्थित एक बड़ी खाड़ी है। इस खाड़ी के किनारे पर चार देश तटस्थ हैं: मिस्र, , इजरायल ,जोर्डन और सउदी अरब। भूगोल लाल सागर से उत्तर की तरफ़ दो खाड़ियाँ आती हैं, जिनमें पूर्वी वाली अक़ाबा की खाड़ी और पश्चिमी वाली सुएज़ की खाड़ी कहलाती है। अक़ाबा की खाड़ी दक्षिण में तीरान भूडमरू से १६० किमी उत्तर तक विस्तृत है जहाँ फ़िलस्तीन की सीमाएँ मिस्र और जोर्डन से लगती हैं। इस खाड़ी पर बहुत से महत्त्वपूर्ण शहर स्थित हैं जिनमें ताबा (मिस्र), उम्म अल-राशरश (फ़िलस्तीन), अक़ाबा (जोर्डन) और हक़्ल (सउदी अरब)। मिस्र के सीनाई प्रायद्वीप पर भी दो शहर अक़ाबा की खाड़ी पर बसे हुए हैं: शर्म अल-शेख़​ और दहब। इन सभी शहरों में जोर्डन का अक़ाबा सबसे बड़ा है और इसमें सन् २००९ में १,०८,००० रहते थे। पर्यटन अक़ाबा की खाड़ी का पानी अच्छे तापमान का है और इसमें तरह-तरह के रंग-बिरंगे मूँगे (कोरल), मछलियाँ और अन्य समुद्री जीव पनपते हैं। इस वजह से यह ग़ोताख़ोरी से सम्बंधित पर्यटन के लिए एक मुख्य आकर्षण केंद्र है। बहुत से लोग इसके तट पर भी तैरने और दिन बिताने आते हैं।https://www.palestine-studies.org/en/node/1648247 Arab Sovereignty over the Gulf of Aqaba and the Straits of Tiran enhttps://101.visualizingpalestine.org/resources/glossary/naksa Naksa 2019-09-18 Visualizing Palestine 101 en 2025-02-01 इन्हें भी देखें सीनाई प्रायद्वीप लाल सागर सन्दर्भ 2 श्रेणी:खाड़ियाँ श्रेणी:हिन्द महासागर की खाड़ियाँ श्रेणी:लाल सागर