411 REFERENCE · Wikipedia
बांग्लादेश के राष्ट्रपति
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राष्ट्रपति गणप्रजातंत्र बांग्लादेश के গণপ্রজাতন্ত্রী বাংলাদেশের রাষ্ট্রপতি Flag of the President of Bangladesh.svg 125px राष्ट्रपतिज्ंय मानक Presidential Emblem of Bangladesh.svg 75px राष्ट्रपतिज्ंय मोहर Mirza Fakhrul Islam Alamgir 2026.jpg मिर्ज़ा फ़खरुल इस्लाम आलमगीर 21 अगस्त 2026 माननीयन,
महमान्य/महामहीं (राजनयिक) राष्ट्रीय संसद बंगभवन 5 वर्ष yes 1971 04 17 शेख मुजीबुर्रहमान http://www.bangabhaban.gov.bd/
बांग्लादेश के राष्ट्रपति का पद गणप्रजातंत्री बांग्लादेश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है। वर्तमान नियमों के अनुसार, राष्ट्रपति को बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद द्वारा, खुले चुनाव प्रक्रिया द्वारा निर्वाचित होते हैं। राष्ट्रपति, बांग्लादेश की कार्यपालिका न्यायपालिका एवं विधानपालिका के सर्व शाखाओं के, पारंपरिक, प्रमुख एवं बांग्लादेश के सारे सशस्त्र बलों के सर्वादिनायक हैं। इस पद पर नियुक्त प्रत्येक राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष होता है। संसदीय बहुमत द्वारा निर्वाचित होने के कारण इस पद पर साधारण तौर पर शासक दल के प्रतिनिधि ही चुने जाते हैं। हालाँकि, एक बार निर्वाचित हो चुके पदाधिकारी चुनाव में पुनः खड़े होने के लिए मुक्त होते हैं। वर्ष 1991 में संसदीय गणतंत्र की शुरुआत से पूर्व, राष्ट्रपति का चुनाव जनता के मतों द्वारा होता था।
संसदीय प्रणाली के पुनर्स्थापन के पश्चात से यह पद मूलतः एक पारंपरिक पद रह गया है, जिसकी, विशेषतः कोई सार्थक कार्यकारी शक्तियाँ नहीं हैं। प्रत्येक संसदीय साधारण चुनाव के पश्चात संसद की प्रथम अधिवेशन में राष्ट्रपति अपना उद्घाधाटनी अभिभाषण देते हैं। प्रत्येक वर्ष के प्रथम संसदीय अधिवेशन में भी राष्ट्रपति अपना उद्घाटनी अभिभाषण देते हैं। इसके अतिरिक्त, संसद में पारित हुई किसी भी अधिनियम को कानून बनने के लिए राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त करना आवश्यक होता है। इसके अलावा राष्ट्रपति अपने विवेक पर क्षमादान भी दे सकते हैं। सन 1956 में संसद में नए कानून पारित किए, जिनके द्वारा राष्ट्रपति की, संसद के भंग होने के बाद की कार्यकारी शक्तियों को, संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत बढ़ाया गया था। बांग्लादेश के राष्ट्रपति आधिकारिक तौर पर ढाका के बंगभवन में निवास करते हैं। कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वह अपने पद पर तब तक विराजमान रहते हैं जब तक उनका उत्तराधिकारी पद पर स्थापित नहीं हो जाता।
कार्य व शक्तियाँ
वर्तमान में, जहाँ, राष्ट्रपति का पद विधि सम्मत महत्व रखता है, वहीं इसकी वास्तविक शक्तियों मुख्यतः औपचारिक हैं। संविधान, राष्ट्रपति को केवल प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल की सलाह पर कार्य करने की ही अनुमति देता है।
नियुक्तिकरण
राष्ट्रपति, कार्यालय के लिए निम्न नियुक्त कर सकते हैं:
अनुच्छेद 56 (2), प्रधानमंत्री और उनका मंत्रिमंडल, इसकी एकमात्र शर्त यह है कि प्रधानमंत्री एक सांसद होने चाहिए जो सदन के बहुमत का विश्वास रखता हो। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के अनुरोध पर मंत्रिमंडल के किसी भी सदस्य को पद से खारिज कर सकते हैं।
अनुच्छेद 95 द्वारा, बांग्लादेश के मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीशों को।
अनुच्छेद 118 द्वारा, बांग्लादेश निर्वाचन आयोग, के प्रमुख भी शामिल है।
प्रतिरक्षण
राष्ट्रपति पर संविधान के अनुच्छेद 51 के द्वारा अपने सभी कार्यों के लिए प्रतिरोधक क्षमता निहित की गई है, और अपने कार्यों के लिए वे किसी के परति भी जवाबदेह नहीं है। इसके अतिरिक्त, कोई भी आपराधिक मुकदमा उनके विरुद्ध किसी भी न्यायालय में नहीं लाया जा सकता है। इस प्रतिरक्षा का एकमात्र अपवाद है, संसदीय महाभियोग।
क्षमादान का विशेषाधिकार
राष्ट्रपति संविधान है, जो उसे किसी को क्षमादान देने के लिए, बांग्लादेश में किसी भी न्यायालय द्वारा दिए गए किसी भी फैसले अधिभावी की अनुमति देता है के अनुच्छेद 49 द्वारा दया का विशेषाधिकार है।
विधेयकों
अनुच्छेद 80 द्वारा, राष्ट्रपति, संसद द्वारा पारित किसी भी विधेयक को स्वीकृति देने सै मना कर, समीक्षा के लिए इसे वापस भेज सकते हैं। कोई भी विधेयक, राष्ट्रपतिज्ंय स्वीकृति के बाद ही अधिनियमित होता है। लेकिन जब बिल संसद द्वारा फिर से पारित कर दिया जाए, तो वह, राष्ट्रपति की स्वीकृति के आबाव में भी एक निश्चित अवधी के पश्चात स्वस्वीकृत मान लिया जाता है और स्वचलित रूप से अधिनियमित हो जाता है।
विश्वविद्यालयों के कुलपति
कुलाधिपति, बांग्लादेश के विश्वविद्यालयों में एक नाममात्र का पद है, जिस पर हमेशा बांग्लादेश के पदस्थ राष्ट्रपति, पदस्थ रहते हैं। राष्ट्रपति, निजी विश्वविद्यालयों में, निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 1992 के तहत विराजमान रहते हैं।सरकारी विश्वविद्यालयों में यह बांग्लादेश के राष्ट्रपति के लिए इस पद को रखना किसी कानून अधिनियम द्वारा पारित नहीं किया गया है परंतु यह हमेशा से ही सरकारी विश्वविद्यालयों में एक परंपरा रही है।
नियुक्ति एवं महाभियोग
वर्तमान नियमों के अनुसार, राष्ट्रपति का चुनाव बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद के ससदस्यों द्वारा होता है। राष्ट्रपतितविय निर्वाचन, खुले मतदान शैली द्वारा होती है। चुनाव प्रक्रिया के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति के कार्यकाल की पूर्ती के पश्चात्, चुनावों की घोषणा की जाती है, जिसमें, विभिन्न राजनीतिक दल, अपने उम्मीदवारों को नामांकित करते हैं। प्रत्याशी निर्दलीय भी खड़े हो सकते हैं, एवं पूर्वतः निर्वाचित हो चुके पदाधिकारी भी चुनाव में पुनः खड़े होने के लिए मुक्त होते हैं। तत्पश्चात्, राष्ट्रपति का चुनाव खुले मतदान द्वारा होता है, और विजयी प्रत्याशी की घोषणा संसदीय बहुमत द्वारा होती है। इसी कारणवश, विपक्षी दाल शायद ही कभी अपने प्रत्याशी को चुनाव में नामांकित करतें हैं। अतः साधारणतः सत्तापक्षीय प्रत्याशी निर्विरोध ही विजयी घोषित होता है। 1991 से पूर्व, जब बांग्लादेश को अध्यक्षीय प्रणाली के अंतर्गत शासित किया जाता था, तब, राष्ट्रपति को जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित किया जाता था। इसके अलावा संसद के पास, राष्ट्रपति के महाभियोगण की भी शक्तियाँ है। इस सन्दर्भ में महाभियोग प्रस्ताव का सदन के दो तियाही बहुमत की स्वीकृति होनी चाहिए, अर्थात् सदन के तो तियाही सदस्य इसके पक्ष में होने चाहिए।
सहूलियतें
राष्ट्रपति आधिकारिक तौर पर ढाका के बंगभवन में निवास करते हैं। यह भवन राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास होने के अतिरिक्त, राष्ट्रपति का कार्यालय एवं सचिवालय भी है। इसके अलावा भी, राष्ट्रपति का एक आधिकारिक निवास उत्तर गणभवन में है।
पदाधिकारियों की सूची
a list बांग्लादेश के राष्ट्रपतियों की सूची
नाम कार्यकाल प्रारंभकार्यकाल समाप्त जन्मतिथि-निधन तिथि राजनीतिक दलसंदर्भ १ शेख मुजीबुर्रहमान १७ अप्रैल १९७१ १२ जनवरी १९७२ १७ मार्च १९२० – १५ अगस्त १९७५ आवामी लीगhttp://www.bangabhaban.gov.bd/mujibur.html फारमर प्रेसिडेंट्स मुजीबुर्रहमान १२ फरवरी २००९ एचटीएमएल बांग्लादेश सरकार अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20111001060505/http://www.bangabhaban.gov.bd/mujibur.html 1 अक्तूबर 2011 dead २ सैयद नजरुल इस्लाम १७ अप्रैल १९७१(कार्यकारी) १० जनवरी १९७२ १९२५ – ३ नवंबर १९७५ आवामी लीगhttp://www.bangabhaban.gov.bd/nazrul.html फारमर प्रेसिडेंट्स सैयद नजरुल इस्लाम १२ फरवरी २००९ एचटीएमएल बांग्लादेश सरकार अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20090411061851/http://www.bangabhaban.gov.bd/nazrul.html 11 अप्रैल 2009 dead ३ अबू सईद चौधरी १२ जनवरी १९७२ २४ दिसम्बर १९७३ ३१ जनवरी १९२१ – २ अगस्त १९८७ आवामी लीगhttp://www.bangabhaban.gov.bd/sayeed.html फारमर प्रेसिडेंट्स जस्टिस अबू सईद चौधरी १२ फरवरी २००९ एचटीएमएल बांग्लादेश सरकार अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20141230080345/http://www.bangabhaban.gov.bd/sayeed.html 30 दिसंबर 2014 dead ४ मोहम्मद मोहम्मदुल्लाह २४ दिसम्बर १९७३ २५ जनवरी १९७५ २१ अक्टूबर १९२१ – ११ नवंबर १९९९ आवामी लीगhttp://www.bangabhaban.gov.bd/mohammadullah.html फारमर प्रेसिडेंट्स मोहम्मद मोहम्मदुल्लाह १२ फरवरी २००९ एचटीएमएल बांग्लादेश सरकार अंग्रेज़ी https://archive.today/20120801121229/http://www.bangabhaban.gov.bd/mohammadullah.html 1 अगस्त 2012 dead ५ शेख मुजीबुर्रहमान २५ जनवरी १९७५ १५ अगस्त १९७५ १७ मार्च १९२० – १५ अगस्त १९७५ आवामी लीग ६ खांडकर मुश्ताक अहमद १५ अगस्त १९७५ ६ नवंबर १९७५ १९१८ – ५ मार्च १९९६ आवामी लीगhttp://www.bangabhaban.gov.bd/mustaque.html फारमर प्रेसिडेंट्स खांडकर मुश्ताक अहमद १२ फरवरी २००९ एचटीएमएल बांग्लादेश सरकार अंग्रेज़ी https://www.webcitation.org/68a5hrqmC?url=http://www.bangabhaban.gov.bd/mustaque.html 21 जून 2012 dead ७ अबू सादात मोहम्मद सायेम ६ नवंबर १९७५ २१ अप्रैल १९७७ २९ मार्च १९१६ – ८ जुलाई १९९७ बांगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी - ८ जियाउर्रहमान २१ अप्रैल १९७७ ३० मई १९८१ १९ जनवरी १९३६ – ३० मई १९८१ बांगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी http://www.bangabhaban.gov.bd/ziaur.html फारमर प्रेसिडेंट्स लेफ़्टिनेंट जनरल जियाउर्रहमान १२ फरवरी २००९ एचटीएमएल बांग्लादेश सरकार अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20130605130743/http://www.bangabhaban.gov.bd/ziaur.html 5 जून 2013 dead ९ अब्दुस्सत्तार ३० मई १९८१ २४ मार्च १९८२ १९०६ – ५ अक्टूबर १९८५ बांगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी http://www.bangabhaban.gov.bd/sattar.html फारमर प्रेसिडेंट्स जस्टिस अब्दुस्सत्तार १२ फरवरी २००९ एचटीएमएल बांग्लादेश सरकार अंग्रेज़ी https://www.webcitation.org/68a5lFM23?url=http://www.bangabhaban.gov.bd/sattar.html 21 जून 2012 dead १० हुसैन मोहम्मद इरशाद २४ मार्च १९८२ २७ मार्च १९८२ २ जनवरी १९३० जातीय पार्टीhttp://www.bangabhaban.gov.bd/arshad.html फारमर प्रेसिडेंट्स हुसैन मोहम्मद इरशाद १२ फरवरी २००९ एचटीएमएल बांग्लादेश सरकार अंग्रेज़ी https://www.webcitation.org/68a5ogr3Q?url=http://www.bangabhaban.gov.bd/arshad.html 21 जून 2012 dead ११ अबुल फ़ज़ल मोहम्मद अहसानुद्दीन चौधरी २७ मार्च १९८२ ११ दिसम्बर १९८३ १९१५ - २० अगस्त २००१ जातीय पार्टी- १२ हुसैन मोहम्मद इरशाद ११ दिसम्बर १९८३ ६ दिसम्बर १९९० २ जनवरी १९३० जातीय पार्टी १३ शाहबुद्दीन अहमद ६ दिसम्बर १९९० १० अक्टूबर १९९१ १ फरवरी १९३० निर्दलीय http://www.bangabhaban.gov.bd/shahabuddin.html फारमर प्रेसिडेंट्स जस्टिस शाहबुद्दीन अहमद १२ फरवरी २००९ एचटीएमएल बांग्लादेश सरकार अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20140927085558/http://www.bangabhaban.gov.bd/shahabuddin.html 27 सितंबर 2014 dead १४ अबुर्रहमान विश्वास १० अक्टूबर १९९१ ९ अक्टूबर १९९६ १ सितंबर १९२६ बांगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी १५ शाहबुद्दीन अहमद ९ अक्टूबर १९९६ १४ नवंबर २००१ १ फरवरी १९३० आवामी लीग १६ ए क्यू एम बदरुद्दोज़ा चौधरी १४ नवंबर २००१ २१ जून २००२ १ नवंबर १९३० बांगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी http://www.bangabhaban.gov.bd/badruddoza.html फारमर प्रेसिडेंट्स बदरुद्दोज़ा चौधरी १२ फरवरी २००९ एचटीएमएल बांग्लादेश सरकार अंग्रेज़ी https://www.webcitation.org/68a5tzkgP?url=http://www.bangabhaban.gov.bd/badruddoza.html 21 जून 2012 dead १७ ज़मीरुद्दीन सरकार २१ जून २००२ ६ सितंबर २००२ १ दिसम्बर १९३१ बांगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी http://www.bangabhaban.gov.bd/jamiruddin.html फारमर प्रेसिडेंट्स ज़मीरुद्दीन सरकार १२ फरवरी २००९ एचटीएमएल बांग्लादेश सरकार अंग्रेज़ी https://www.webcitation.org/68a5vjxff?url=http://www.bangabhaban.gov.bd/jamiruddin.html 21 जून 2012 dead १८ ऐयाजुद्दीन अहमद ६ सितंबर २००२ १२ फरवरी २००९ १ फरवरी १९३१ बांगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी १९ जिलुर रहमान १२ फरवरी २००९ पदस्थ ३ मार्च १९२९ आवामी लीगhttp://in.jagran.yahoo.com/news/international/politics/३_६_५२२९३२५.html जिलउर रहमान बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति ११ फरवरी २००९ एचटीएमएल जागरणजून 2020 InternetArchiveBot
इन्हें भी देखें
बांग्लादेश की राजनीति
बांग्लादेश के राष्ट्राध्यक्षों की सूची
बांग्लादेश सरकार
बंगभवन
बांग्लादेश की संसद
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:बांग्लादेश की राजनीति
श्रेणी:बांग्लादेश सरकार
श्रेणी:बांग्लादेश के राष्ट्रपति
श्रेणी:बांग्लादेश के राजनैतिक पद
श्रेणी:बांग्लादेश के संवैधानिक पद
श्रेणी:विभिन्न देशों के राष्ट्रपति