Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शादी से पहले

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शादी से पहले शादी से पहले.jpg शादी से पहले का पोस्टर सुभाष घई सतीश कौशिकBollywood Directors: इन निर्देशकों के खाते में हैं कई फ्लॉप फिल्में, गिनती जानकर रह जाएंगे दंग https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/directors-who-gave-most-flop-films-vikram-bhatt-ram-gopal-verma-david-dhawan-satish-kaushik-2024-05-15?pageId=5 31 अगस्त 2024 अमर उजाला hi हिमेश रेशमिया संजय छेल अक्षय खन्ना आयशा ताकिया मल्लिका शेरावत सुनील शेट्टी आफ़ताब शिवदासानी सतीश कौशिक 7 अप्रैल, 2006 भारत हिन्दी शादी से पहले 2006 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित और सुभाष घई द्वारा निर्मित हास्य फ़िल्म है। इसमें अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, आयशा टाकिया, मल्लिका शेरावत और आफ़ताब शिवदासानी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 7 अप्रैल 2006 को जारी हुई थी। यह फ़िल्म अमोल पालेकर अभिनीत मेरी बीवी की शादी (1979) से प्रेरित है। संक्षेप आशीष (अक्षय खन्ना) और रानी (आयशा टाकिया) कोल्ड ड्रिंक की दुकान पर मिलते हैं। वह अगले कुछ दिनों में प्यार में पड़ जाते हैं। रानी आशीष को अपने व्यवसायी पिता, ताऊ और माँ से मिलवाती है। वह कहते हैं कि जब तक कि आशीष नौकरी पाने, पर्याप्त पैसे बचाने, एक फ्लैट खरीदने आदि का वादा नहीं करता वह उससे दूर रहे। आशीष को इज़्ज़त पापड़ में एक छोटी सी नौकरी मिल जाती है। वह एक विज्ञापन फर्म के मालिक की नज़र में आ जाता है जो उसे काम पर रख लेता है। जल्द ही उसके पास वो सारी सुख-सुविधाएँ आ जाती हैं। जब भल्ला परिवार को इस बारे में पता चलता है, तो वे उसे अपने दामाद के रूप में मान लेते हैं। फिर एक शानदार सगाई पार्टी होती है। तब आशीष को पता चलता है कि उसे कैंसर है और वह अपने और रानी के बीच गलतफहमियाँ पैदा करना शुरू कर देता है। वह शराबी बनने की कोशिश करता है, लेकिन भल्ला परिवार में यह सामान्य बात मानी जाती है। वह रानी से कबूल करता है कि उसे विज्ञापन एजेंसी में काम करने वाली मॉडल सानिया (मल्लिका शेरावत) से प्यार हो गया है। वह सगाई तोड़ देती है। आशीष जानता है कि सानिया उससे शादी नहीं करेगी। लेकिन जब उसे सानिया के साथ मलेशिया जाने के लिए कंपनी द्वारा भेजा जाता है तो उसे पता चलता है कि सानिया तो उससे शादी करना चाहती है। सानिया उसे अपने भाई अन्ना (सुनील शेट्टी) से भी मिलवाती है। अब अन्ना आशीष को पारिवारिक व्यवसाय में शामिल कर लेता है। हैरान आशीष को बंदूक चलाना और खुद का बचाव करना सिखाया जाता है। जब शादी का समय आता है, तो आशीष कबूल करता है कि उसे कैंसर है। क्रोधित अन्ना डॉ. रुस्तम (बोमन ईरानी) को बुलाता है। वह उसे स्वस्थ बतलाता है और पुष्टि करता है कि आशीष ने किसी अन्य मरीज़ के बारे में बातचीत सुन ली थी। अब आशीष खुश हो जाता है। वहीं रानी और उसका दोस्त रोहित (आफ़ताब शिवदासानी ) शादी करने की योजना बना रहे हैं। इस बीच, सानिया भी किसी भी कीमत पर आशीष को पाना चाहती है। फिल्म के अंत में, आशीष रानी से भिड़ जाता है और सब कुछ कबूल कर लेता है। फिर पता चलता है कि रोहित से शादी सानिया और रोहित की एक योजना भर थी। क्योंकि वे जानते थे कि आशीष रानी से कितना प्यार करता है। आखिरकार, वे एक हो जाते हैं और फिल्म एक सुखद अंत के साथ समाप्त होती है। मुख्य कलाकार अक्षय खन्ना — आशीष खन्ना आयशा ताकिया — रानी भल्ला मल्लिका शेरावत — सानिया सुनील शेट्टी — अन्ना आफ़ताब शिवदासानी — रोहित चोपड़ा अनुपम खेर — मंगल प्रताप भल्ला गुलशन ग्रोवर — लुका (डॉन) विजयेन्द्र घटगे — मि. भल्ला किशोरी शहाणे — मिसेज. भल्ला दिनेश हिंगू — अंडरटेकर (कब्रिस्तान की देखभाल करने वाला) बोमन ईरानी — डॉ. रुस्तम मीता वशिष्ठ — आशीष की बहन राजपाल यादव — कानपुरी संगीत शादी से पहले फ़िल्मी संगीत हिमेश रेशमिया 20 फरवरी, 2006 2006 Feature film soundtrack 96 47 हिन्दी टिप्स इंडस्ट्रीज बनारस 2006 हमको दीवाना कर गये 2006 गायक समीर हिमेश रेशमिया अँखियों से गल कर गई सुखविंदर सिंह, सोनू निगम, सुनिधि चौहान 4:47 बिजुरिया अलका यागनिक, सुखविंदर सिंह 6:03 मुंडिया सुनिधि चौहान 4:37 सच्चे आशिक सुखविंदर सिंह, अलका यागनिक 5:01 तेरे लिये उदित नारायण, अलका यागनिक 4:37 टुटेया वे दलेर मेंहदी 5:24 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0489560 शादी से पहले श्रेणी:2006 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में श्रेणी:भारतीय हास्य फ़िल्में