411 REFERENCE · Wikipedia
कुआखाई नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कुआखाई नदी Kuakhai River India Odisha देश राज्य ओड़िशा नगर भुवनेश्वर काठजोड़ी नदी से बंट कर आरम्भ कुनहेईपड़ा 20.448 85.851 inline, title
कुआखाई नदी (Kuakhai River) भारत के ओड़िशा राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह महानदी की वितरिका है जो राज्य की राजधानी, भुवनेश्वर, से पूर्व से गुज़रती है। महानदी की कटक के पास बहती हुई काठजोड़ी नदी नामक शाखा स्वयं दो भागों में बँट जाती है और दक्षिणी शाखा का नाम कुआखाई है। भुवनपुर के समीप कुआखाई की फिर एक शाखा अलग होती है, जो कुशभद्रा नदी कहलाती है और निमापड़ा की ओर जाकर बंगाल की खाड़ी में विलय हो जाती है। सरदेईपुर के समीप कुआखाई से दया नदी और भारगवी नदी नामक शाखाएँ निकलती हैं। आगे चलकर दया नदी में मलागुणी नदी विलय होती है और यह चिल्का झील में बह जाती है। भुवनेश्वर नगर के लिए अधिकांश जल का प्रबंध कुआखाई नदी और दया नदी से करा जाता है।Topography http://khordha.nic.in/topography.htm Khordha district, Government of Odisha 7 February 2013 dead https://web.archive.org/web/20090208083028/http://khordha.nic.in/topography.htm 8 February 2009Water pollution http://www.orissa.gov.in/forest%26environment/pdf/Chap_8.pdf Government of Odisha 7 February 2013 29 मई 2009 https://web.archive.org/web/20090529231806/http://www.orissa.gov.in/forest%26environment/pdf/Chap_8.pdf dead
इन्हें भी देखें
महानदी
कुशभद्रा नदी
दया नदी
सन्दर्भ
श्रेणी:ओड़िशा की नदियाँ
श्रेणी:महानदी की उपनदियाँ