411 REFERENCE · Wikipedia
रिमो मुज़ताग़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रिमो मुज़ताग़ Rimo Muztagh काराकोरम मामोस्तोंग कांगरी 7516 35 08 27 N 77 34 39 E type:mountain_scale:100000 dms inline,title Kashmir 1 जम्मू और कश्मीर में स्थिति
रिमो मुज़ताग़ (Rimo Muztagh) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ क्षेत्र में स्थित एक पर्वतमाला है, जो महान काराकोरम पर्वतमाला की एक उपश्रेणी है।
भूगोल
रिमो मुज़ताग़ का उत्तरी अर्धभाग सियाचिन हिमानी क्षेत्र में आता है। इसके उत्तर में रिमो हिमानी (जो श्योक नदी के ऊपरी भाग को जल प्रदान करती है) और तेरम शहर हिमानी (जो सियाचिन हिमानी में विलय होती है) हैं। उत्तर में सियाचिन मुज़ताग़ का पूर्वी छोर भी है। पूर्वोत्तर में रिमो पर्वतमाला और काराकोरम दर्रा हैं। पूर्व में श्योक नदी इसे देपसंग मैदान से अलग करती है। दक्षिणपूर्व में ससेर ला नामक पहाड़ी दर्रा इसे ससेर मुज़ताग़ नामक श्रेणी से अलग करता है।Jerzy Wala, Orographical Sketch Map of the Karakoram, Swiss Foundation for Alpine Research, Zurich, 1990.Jill Neate, High Asia: an illustrated history of the 7,000 metre peaks, The Mountaineers, 1989.
कुछ मुख्य पर्वत
यह रिमो मुज़ताग़ के उन पर्वतों की सूची है, जो 7,200 मीटर से ऊँचे हैं और 500 मीटर से अधिक की स्थलाकृतिक उदग्रता रखते हैं। इस से कम उदग्रता रखने वाले शिखर स्वतंत्र पर्वत नहीं माने जाते बल्कि आसपास के अन्य पर्वतों के ही शिखर माने जाते हैं (पर्वतों के कई शिखर हो सकते हैं)।
पर्वतऊँचाई (मीटर)ऊँचाई (फ़ुट)निर्देशांकउदग्रता (मीटर)मातृपर्वतप्रथम आरोहणआरोहण संख्या (प्रयास)मामोस्तोंग कांगरी7,51624,65935 08 27 N 77 34 39 E1,803गाशरब्रुम १19845 (0)रिमो १7,38524,22935 21 21 N 77 22 05 E1,438तेरम कांगरी १19881 (3)रिमो ३7,23323,73035 22 29 N 77 21 42 E615रिमो १19851 (0)
अन्य पर्वत
यह कुछ अन्य उल्लेखनीय पर्वत हैं:
चोंग कुम्दंग री १, 7,071 मीटर
स्क्यामपोचे री १ / अग ताश १, 7,016 m
चोंग कुम्दंग री २, 7,004 m
इन्हें भी देखें
काराकोरम
सियाचिन हिमानी
ससेर मुज़ताग़
श्योक नदी
लद्दाख़
सन्दर्भ
श्रेणी:काराकोरम
श्रेणी:भारत की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:लद्दाख़