Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जिब्राल्टर अन्तराष्ट्रीय हवाई-अड्डा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जिब्राल्टर अन्तरराष्ट्रीय हवाई-अड्डाGibraltar International Airport नॉर्थ फ्रंट एयरपोर्टNorth Front Airport Gibraltar Airport New Terminal.jpg 270 हवाईअड्डा जिअईबी एलएक्सजीबी Gibraltar 200 center Airplane_silhouette.svg 10 GIB bottom 36 09 04 N 05 20 59 Wजिब्राल्टर में हवाईअड्डे की स्थिति सैन्य/नागरिक रक्षा मंत्रालय(यूनाइटेड किंगडम) जिब्राल्टर की सरकार जिब्राल्टर जिब्राल्टर 5 15 36 09 04 N 005 20 59 W region:GI_type:airport inline,title Yes 09/27 6,000 1,828 एस्फाल्ट 2007 जिब्राल्टर अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (Gibraltar International Airport) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित नागरिक हवाईअड्डा है। यूनाइटेड किंगडम का रक्षा मंत्रालय इस हवाईअड्डे का स्वामी है। मंत्रालय इसे रॉयल एयर फ़ोर्स (हिन्दी: शाही वायु सेना) द्वारा प्रयोग किए जाने वाले आरएएफ जिब्राल्टर के लिए सम्भालता है। इसका नागरिक संचालक भी इस्तेमाल करते हैं; निवर्तमान समय में यहाँ से केवल यूनाइटेड किंगडम के लिए जहाज उड़ान भरते हैं। यात्री हवाईअड्डे के नागरिक-संचालित टर्मिनल से आते-जाते हैं। वर्ष 2004 में हवाईअड्डे ने कुल 314,375 यात्रियों और 380 टन कार्गो को संभाला था। विंस्टन चर्चिल एवेन्यू (स्पेन जाने के लिए मुख्य सड़क) हवाईअड्डे को दो भागो में बाटती है, परिणामस्वरूप जब भी कोई जहाज उड़ान भरता या उतरता है तब सड़क को बंद करना पड़ता है। अमेरिकी टेलिविज़न चैनल हिस्ट्री के मोस्ट एक्सट्रीम एयरपोर्ट्स धारावाहिक के अनुसार जिब्राल्टर अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डा सम्पूर्ण विश्व का पाँचवा सबसे खतरनाक हवाईअड्डा है तथा इसी श्रेणी में पूरे यूरोप में सर्वप्रथम। ईज़ीजैट हफ़्ते में इस हवाईअड्डे से लंदन के गैटविक हवाईअड्डे के लिए सात एयरबस A320 परिवार के जहाजों की उड़ाने संचालित करता है। ब्रिटीश एयरवेज़ भी यहाँ से हफ़्ते में नौ उड़ाने एयरबस A320 परिवार के जहाजों द्वारा लंदन हीथ्रो विमानक्षेत्र के लिए संचालित करता है। हालांकि विमानक्षेत्र जिब्राल्टर में मौजूद है परन्तु इसका पड़ोसी देश स्पेन के नजदीकी शहरों में घूमने आए यात्री करते हैं तथा इस प्रकार के इस्तेमाल की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। स्थिति जिब्राल्टर अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डा इबेरिया प्रायद्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित विमानक्षेत्र है। यह जिब्राल्टर प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे पर स्थित है। यह स्पेन की सीमा और रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर (हिन्दी: जिब्राल्टर की चट्टान) के बीच में स्थित है। इसकी 6000 फीट लंबी हवाई पट्टी है जो पूर्व से पश्चिम की तरफ़ जाती है, तथा इसका एक-तिहाई हिस्सा पश्चिमी दिशा में समुन्द्र के ऊपर कृत्रिम जमीन के ऊपर बना हुआ है। यह इस बात के लिए विशेष है कि चार लेन की नागरिक सड़क, विंस्टन चर्चिल एवेन्यू, इसकी हवाई पट्टी को दो भागो में बाटती है। यह सड़क स्पेन तक जाने का मुख्य मार्ग है। इसके ठीक उत्तर में निषिद्ध स्पेनिश हवाई क्षेत्र है तथा केवल एक-चौथाई मील दूर 1360 फीट ऊची चट्टान है जिसके परिणामस्वरूप पायलटों के लिए इस हवाई पट्टी पर अपने हवाई वाहन का ठीक से उतारना मुश्किल होता है।http://www.raf.mod.uk/rafgibraltar/aboutus/whywearehere.cfm Why we are here – RAF Gibraltar Raf.mod.uk शाही वायु सेना 26 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20121028205614/http://www.raf.mod.uk/rafgibraltar/aboutus/whywearehere.cfm 28 अक्तूबर 2012 dead इतिहास हवाईअड्डा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान स्थापित किया गया था। इस महायुद्ध के समय जिब्राल्टर ब्रिटेन के लिए एक महत्वपूर्ण नौसेना का अड्डा था। 1939 में बन कर तैयार हुए इस अड्डे का शुरुआती उद्देश्य रॉयल नेवी के बेड़े की वायु शाखा के लिए हवाईअड्डा उप्लब्ध कराना था। हालांकि हवाई पट्टी का बाद में बे ऑफ़ जिब्राल्टर में से भूमि अधिग्रहण द्वारा विस्तार कर दिया गया था। इस कृत्रिम भूमि विस्तार में रॉक ऑफ़ जिब्राल्टर में सैन्य सुरंगों को बनाते वक्त विस्फोट द्वारा निकली चट्टानों का उपयोग किया गया। हवाई पट्टी के इस अंतिम मुख्य विस्तार के परिणामस्वरूप जिब्राल्टर में बड़े हवाई जहाज भी उतर सकते थे। उस समय हवाई पट्टी जिब्राल्टर के अश्व दौड़ ट्रैक से पूरी तरह से अभिलोपित हो गई थी। आरएएफ़ नॉर्थ फ्रंट 1942 में खुला तथा इसी समय के आसपास आरएएफ़ न्यू कैम्प भी स्थापित हुआ।http://www.raf.mod.uk/rafgibraltar/aboutus/hist.cfm The History of RAF Gibraltar raf.mod.uk 26 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20121028205419/http://www.raf.mod.uk/rafgibraltar/aboutus/hist.cfm 28 अक्तूबर 2012 dead हवाई पट्टी ने ऑपरेशन टोर्च के दौरान एक अहम भूमिका निभाई। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुए इस ऑपरेशन में एंग्लो-अमरीकी सेनाओं ने आपस में मिलकर फ़्रांसीसी उत्तरी अफ़्रीका पर आकर्मण किया था जिसमें फ़्रांसीसी औपनिवेशिक साम्राज्य द्वारा कब्जें में किए हुए वर्तमान समय के अल्जीरिया, ट्यूनिशिया और मोरोक्को शामिल थे। स्पेन लगातार यूनाइटेड किंगडम के साथ जिब्राल्टर की संप्रभुता विवाद में उलझा रहता है, जहाँ यह हवाईअड्डा मौजूद है। इस एतिहासिक विवाद और स्पेनी सीमा के समीप होने के कारण इतिहास में कई बार इस हवाईअड्डे पर जहाजों के उड़ान भरने पर समस्याएँ आई हैं। 2 दिसम्बर 1987 में दोनों देशों के बीच जिब्राल्टर हवाईअड्डा समझौता हुआ जिसके अनुसार इस हवाईअड्डे का दोनों देश नागरिक प्रयोजनों के लिए एक साथ प्रयोग कर सकते थे। परन्तु अगले वर्ष 1988 में जिब्राल्टर की सरकार ने समझोते को बाधित कर दिया और इस प्रकार यह समझोता कभी लागू जी नहीं हो पाया। Joint Civil Use of the Airport http://www.gibraltarnewsonline.com/reference_documents/airport_agreement.html 26 दिसम्बर 2012 https://web.archive.org/web/20051212103705/http://www.gibraltarnewsonline.com/reference_documents/airport_agreement.html 12 दिसंबर 2005 live इसके पश्चात स्पेन यहाँ से केवल यूनाइटेड किंगडम तक की उड़ानों को इजाजत देता है तथा अन्य किसी जगह के लिए यहाँ से उड़ान नहीं भरने देता। दीर्घा मनोरम दृश्य File:Gibraltar Airport panorama.jpg 5455 800 मनोरमा दृश्य 200 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Gibraltar Airport जिब्राल्टर अन्तरराष्ट्रीय हवाई-अड्डे वर्ल्ड एरो डेटा पर हवाईअड्डे की जानकारी श्रेणी:जिब्राल्टर में परिवहन श्रेणी:यूरोप के हवाईअड्डे