411 REFERENCE · Wikipedia
कारतूस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
१९९९ में बनी हिन्दी फ़िल्म कारतूस (1999 फ़िल्म)
thumb|220px|बन्दूक़ के कारतूस
thumb|220px|पिस्तौल के कारतूस
कारतूस किसी बंदूक़, पिस्तौल या अन्य हथियार में डाली जाने वाली ऐसी वास्तु को कहते हैं जिसमें किसी धातु, प्लास्टिक या काग़ज़ के खोल में गोली और उसे धमाके के साथ तेज़ गति पर चला देने वाला पदार्थ हो। कारतूस का आकार विशेष रूप से हथियार की नली में डलने के लिए ठीक बनाया जाता है।The Complete Outdoors Encyclopedia https://web.archive.org/web/20131231081345/http://books.google.com/books?id=iTX3BYBnOTcC&pg=PA37 31 दिसंबर 2013 , Vin T. Sparano, Macmillan, pp. 37, 2000, ISBN 978-0-312-26722-3 हथियार चलाने पर ट्रिगर की चोट से चालाक पदार्थ में धमाका होता है जिस से वह तेज़ी से गोली नली से बाहर फेंकता है। ऐसा कारतूस जिसमें गोली न हो 'ब्लैंक' (blank) कहलाया जाता है और चलाये जाने पर बिना गोली छोड़े केवल धमाकेदार आवाज़ ही करता है। साधारण भाषा में कभी-कभी पूरे कारतूस को ही गोली बुला दिया जाता है।
अन्य भाषाओं में और शब्दोत्त्पत्ति
'कारतूस' को अंग्रेज़ी में 'कारट्रिज' (cartridge), फ़्रांसीसी में 'एतुइ' (étui), पुर्तगाली में 'कारतूचो' (cartucho) और फ़ारसी में 'फ़िशंग' (ur فشنگ) कहा जाता है। फ़्रांसीसी में इसे 'कारतूश' (cartouche) भी कहा जाता था और यही शब्द परिवर्तित होकर हिन्दी, उर्दू व अन्य भारतीय उपमहाद्वीप की भाषाओं में आया है।Oxford Hindi-English Dictionary, Ronald Stuart McGregor (editor), pp. 192, Oxford University Press, 1993, ... कारतूस kartus [Fr. cartouche], m. a cartridge ...
इन्हें भी देखें
बंदूक़
सन्दर्भ
2
श्रेणी:हथियार
श्रेणी:गोला-बारूद