411 REFERENCE · Wikipedia
भारत में नकदरहित लेनदेन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारत में बिना नकद लेनदेन एक पहल है जिसके अंतर्गत रोजमर्रा की वस्तुओं को खरीदने के लिए एक ग्राहक, विक्रेताओं को भुगतान नकद से करने के बजाय एक फीचर फोन (प्राथमिक मोबाइल फोन) के माध्यम से सीधे अपने बैंक खाते से करता है। स्मार्ट फोन या मोबाइल फोन के विपरीत एक फीचर फोन इस काम के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करता है।
बिना नकद लेनदेन की प्रक्रिया
एक बिना नकद लेनदेन करने के लिए बुनियादी रूप से एक सिम कार्ड सक्रिय, फीचर फोन, मोबाइल फोन या एक स्मार्ट फोन की आवश्यकता होती है। ग्राहक एक विशिष्ट फोन नंबर पर फोन कर किसी लेनदेन को संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश प्राप्त कर सकता है। इस प्रक्रिया के दूसरे सिरे पर स्थित विक्रेता को भी खुद को किसी राष्ट्रीय बैंक के साथ पंजीकृत कराना होता है जहाँ से विक्रेता को एक विशेष कोड प्रदान किया जाता है।
जागरूकता कार्यक्रम
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में एक बिना नकद अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ने और एक नकद मुक्त समाज बनाने पर जोर दिया है। नरेंद्र मोदी का मानना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बेहतरी के लिए बिना नकद लेनदेन का उपयोग करना आवश्यक है। भारतीय लोग अपने मोबाइल फोन पर एक मोबाइल बटुये या इंटरनेट बैंकिंग का प्रयोग कर बिना नकद लेनदेन कर सकते हैं। बिना नकद लेनदेन के कार्यान्वयन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य विक्रेताओं और दुकानदारों को ऐसे लेनदेनों के लिए प्रोत्साहित कर नकद भुगतान पर अंकुश लगाना है।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
नकदीविहीन समाज
श्रेणी:भारत में नकदरहित लेनदेन
श्रेणी:भारत की अर्थव्यवस्था
श्रेणी:नकदरहित अर्थव्यवस्था