411 REFERENCE · Wikipedia
दूधनाथ सिंह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दूधनाथ सिंह (जन्म:१७ अक्टूबर, १९३६ एवं निधन १२ जनवरी, २०१८) हिन्दी के आलोचक, सम्पादक एवं कथाकार थे। उन्होने अपनी कहानियों के माध्यम से साठोत्तरी भारत के पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक, नैतिक एवं मानसिक सभी क्षेत्रों में उत्पन्न विसंगतियों को चुनौती दी।
जीवन परिचय
दूधनाथ सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के 'सोबन्था' नामक एक छोटे-से गाँव में हुआ था। उन्होने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिन्दी साहित्य में एम ए किया। कुछ दिनों (1960-62) तक कलकत्ता में अध्यापन किया जिसके बाद फिर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में अपनी सेवाएँ दी। सेवानिवृति के बाद वह पूरी तरह से लेखन के लिए समर्पित हो गये। निदेशक, निराला सृजन पीठ, भोपाल। अतिथि लेखक - म गा अ हि विश्वविद्यालय वर्धा और फेलो, उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला में रहे।
प्रकाशित कृतियाँ
अपनी शताब्दी के नाम, सपाट चेहरे वाला आदमी, सुखान्त, सुरंग से लौटते हुए, युवा खुशबू और अन्य कविताएं, तुम्हारे लिए (कविता संग्रह),निराला : आत्महन्ता आस्था, महादेवी,मुक्तिबोध : साहित्य में नई प्रवृत्तियां,लौट आ ओ धार (संस्मरण) पहला क़दम, एक और भी आदमी, कहा-सुनी (साक्षात्कार और आलोचनात्मक निबन्ध), दो शरण (निराला जी की कविताओं का संकलन), धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे (कहानी संग्रह) तथा आखिरी कलाम, नमो अन्धकारम,निष्कासन (उपन्यास), संपादन - भुवनेश्वर समग्र, एक और भी शमशेर, ओट मे खड़ा मै बोलता हूं (केदारनाथ अग्रवाल की कविताओं का संकलन)उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं। यम-गाथा दूधनाथ सिंह का चर्चित नाटक है। इसका पहला मंचन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) के भारत रंग महोत्सव- २००५ में अरविन्द गौड़ के निदेशन में,अस्मिता नाट्य संस्था द्वारा किया गया था। प्रमुख रंगमंच अभिनेता सुसान बरार (फिल्म-समर 2007) ने इसमे इन्द्र की भूमिका निभाई थी। यह नाटक मिथक पर आधारित है और इसका कथानक व्यापक सामाजिक राजनीतिक मुद्दों - सामंतवाद, सत्ता की राजनीति, हिंसा, अन्याय, सामाजिक- भेदभाव और नस्लवाद पर सवाल पर खड़े करता है।http://www.hindu.com/fr/2005/02/18/stories/2005021801270300.htm नाटक और मिथक (Drama and mythology) रोमेश चन्द्रा (नाट्य समीक्षक) २५ दिसंबर २००८ द हिन्दू https://web.archive.org/web/20081206035202/http://www.hindu.com/fr/2005/02/18/stories/2005021801270300.htm 6 दिसंबर 2008 live
सम्मान और पुरस्कर
सम्मान और पुरस्कार
भारतेन्दु सम्मान
शरद जोशी स्मृति सम्मान
कथाक्रम सम्मान
साहित्य भूषण सम्मान
उत्तर प्रदेश का भारत भारती सम्मान
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
अमर- उजाला मैं दूधनाथ सिंह का निराला जी पर लेख।जून 2020 InternetArchiveBot
दूधनाथ सिंह ने नई कहानी के लेखकों की दी थी चुनौती
श्रेणी:हिन्दी कथाकार
श्रेणी:हिन्दी नाटककार
श्रेणी:बलिया के लोग