411 REFERENCE · Wikipedia
त्रिशंकु शिर तारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|200px|त्रिशंकु शिर, इस चित्र का सब से रोशन तारा (दाँई तरफ)
त्रिशंकु शिर, जिसका बायर नाम "बेटा क्रूसिस" (β Crucis या β Cru) है, त्रिशंकु तारामंडल का दूसरा सब से रोशन तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले सब से रोशन तारों में गिना जाता है। यह पृथ्वी से लगभग 350 प्रकाश वर्ष की दूरी पर हैं। त्रिशंकुशिर वास्तव में एक द्वितारा है जो पृथ्वी से एक तारे जैसा प्रतीत होता है। इसके मुख्य तारे की श्रेणी B0.5IV है। त्रिशंकु शिर कर्क रेखा के दक्षिण में ही देखा जा सकता है इसलिए उत्तर भारत के अधिकाँश भाग में और यूरोप-वग़ैराह में नहीं देखा जा सकता। मध्य और दक्षिण भारत में इसे देखा जा सकता है।
अन्य नाम
इस तारे का कोई परंपरागत चीनी, अंग्रेज़ी, लातिनी, अरबी, फ़ारसी या यूनानी नाम नहीं है क्योंकि यह उन क्षेत्रों से देखा ही नहीं जा सकता था। आधुनिक युग में इसका नाम मिमोसा (Mimosa) रखा गया जो एक फूल है जिसकी हलकी जामुनी रंगत त्रिशंकु शिर से मिलती है।
विवरण
त्रिशंकु शिर का द्रव्यमान (मास) सूरज के द्रव्यमान का 14 गुना है और उसका व्यास (डायमीटर) सूरज के व्यास का 8 गुना है। यह एक अत्यंत गरम तारा है और इसका सतही तापमान 28,200 कैल्विन है। इसकी चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) बहुत ज़बरदस्त है और सूरज की चमक की 34,000 गुना है।MIMOSA Stars http://www.astro.uiuc.edu/~kaler/sow/mimosa.html November 28, 2005 https://www.webcitation.org/669eIY47P?url=http://stars.astro.illinois.edu/sow/mimosa.html 14 मार्च 2012 dead
इन्हें भी देखें
त्रिशंकु तारामंडल
सबसे रोशन तारों की सूची
द्वितारा
सन्दर्भ
श्रेणी:तारे
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना
श्रेणी:त्रिशंकु तारामंडल