Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राजपाल सिंह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

राजपाल सिंह (जन्म 8 अगस्त 1983)http://www.bbc.com/hindi/sport/2010/08/100809_cwg_rajpal_singh नजर मेडल पर:राजपाल सिंह 11 अगस्त 2010 बीबीसी हिंदी 6 मई 2016 एक मैदानी हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं। हॉकी में विशेष उपलब्धियों के लिए भारत सरकार ने राजपाल को 2011 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। वर्तमान में पंजाब पुलिस विभाग में डीएसपी(ट्रैफिक) रैंक पर कार्यरत हैं।http://www.bhaskar.com/news/SPO-CRI-CRO-ex-hockey-stars-doing-security-duty-in-t20-world-cup-match-5281684-PHO.html कभी थे हॉकी के स्टार प्लेयर, आज लगी है क्रिकेट मैच में सिक्युरिटी की ड्यूटी दैनिक भास्कर 23 मार्च 2016 6 मई 2016 https://web.archive.org/web/20160505135149/http://www.bhaskar.com/news/SPO-CRI-CRO-ex-hockey-stars-doing-security-duty-in-t20-world-cup-match-5281684-PHO.html 5 मई 2016 live। व्यक्तिगत जीवन राजपाल सिंह का जन्म आठ अगस्त 1983 को चंडीगढ़ में हुआ। राजपाल सिंह के पिता सरदार हरपाल सिंह चंडीगढ़ पुलिस में अधिकारी रहे हैं और उनकी माँ प्रकाश कौर गृहिणी हैं। प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ में हुई, उसी समय से राजपाल ने हॉकी खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने भारतीय निशानेबाज अवनीत सिद्धू से शादी की है और उनका एक बच्चा है। करियर राजपाल सिंह ने भारत के लिए 147 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। 2010 हॉकी विश्वकप भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान थेhttps://www.bbc.com/hindi/sport/2010/02/100207_rajpal_captain_pp राजपाल सिंह को मिली कप्तानी BBC News हिंदी hi 2019-11-28, इस विश्व कप में भारत को आठवां स्थान प्राप्त हुआ था। राजपाल की कप्तानी में भारत ने 2011 में आयोजित पहली एशियन चैपियंस हॉकी ट्रॉफ़ी पाकिस्तान को 4-2 से हरा कर जीती थी। http://www.bbc.com/hindi/sport/2011/09/110911_hockey_championship_ss एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भारत के नाम बीबीसी हिंदी 11 सितंबर 2011 6 मई 2016 राजपाल की कप्तानी में, भारतीय टीम सुल्तान अजलान शाह कप 2010 के 19 वें संस्करण में बारिश से प्रभावित फाइनल में कोरिया के साथ संयुक्त विजेता बनी। सन्दर्भ श्रेणी:1983 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:अर्जुन पुरस्कार के प्राप्तकर्ता श्रेणी:भारत के हॉकी खिलाड़ी