411 REFERENCE · Wikipedia
ऋषिगंगा नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ऋषिगंगा (Rishiganga) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के चमोली ज़िले में बहने वाली एक हिमालयाई नदी है। यह नन्दा देवी पर्वत की ढलानों पर स्थित उत्तरी नन्दा देवी हिमानी से उत्पन्न होती है और इसे दक्षिणी नन्दा देवी हिमानी से भी जल प्राप्त होता है। फिर यह नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान से गुज़रकर रैणी गाँव के समीप धौलीगंगा नदी में विलय हो जाती है। धौलीगंगा आगे जाकर अलकनन्दा नदी में विलय होती है, जो स्वयं गंगा नदी की एक मुख्य उपनदी है। ऋषिगंगा नदी में जल का बहाव शक्ति से होता है, जिस से उसका शोर और जलधारा की उग्रता प्रसिद्ध है।
== इन्हें भी देखें ==
धौलीगंगा नदी
नन्दा देवी हिमानी
नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान
अलकनन्दा नदी
== सन्दर्भ ==