411 REFERENCE · Wikipedia
टेमनी खुर्द
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अक्टूबर 2026
अक्टूबर 2026
अक्टूबर 2026
ग्राम टेमनी खुर्द
मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले से 30 किमी की दूरी पर मोहखेड़ विकास खण्ड मुख्यालय से 15 किमी की दूरी परछिन्दवाड़ा से बैतूल मार्ग पर बसा है टेमनी खुर्द। यह अविकसित श्रेणी का गाँव है जहाँ की 60 प्रतिशत आबादी आदिवासी समुदाय से है तथा 35 प्रतिशत आबादी अन्य सामान्य पिछड़ी जातियों तथा 5 प्रतिसत sc के लोग रहते है । वर्तमान में सरपंच अनिता लाखाजी कवरेती, सचिव दयाराम कोडले कार्यरत है । यहाँ का मुख्य व्यवसाय कृषि तथा कृषि आधारित मजदूरी है ग्राम में पंचायत भवन , प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय शुद्ध पेयजल राष्ट्रीय राजमार्ग, बिजली आदि उपलब्ध है । ग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है उपस्वास्थ्य केंद्र नही है । वही पशुओं के उपचार के लिए भी व्यवस्था नही है। कृषि के मामले में भी यहाँ के कृषक लकीर के फकीर ही है। आधुनिक कृषि को अभी भी कुछ ही किसानों ने अपनाया है। आधुनिक सुविधाओं के होने के बाद भी ग्राम अविकसित तथा सांस्क्रतिक दुर्बलता से ग्रस्त है। जुआ, शराब, अशिक्षा के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय ही है । ग्राम के उत्थान के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं में प्रमुख रूप से प्रभात युवा विकास मंडल , वीना एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सोसायटी, सृजन संस्था आदि कार्य कर रहे है।
श्रेणी:छिंदवाड़ा ज़िले के गाँव