Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (Oriental Insurance Company Ltd.) भारत की एक बीमा कंपनी है। यह १२ सितम्बर १९४७ को मुंबई में आरम्भ की गयी थी। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है। इसके २३ क्षेत्रीय कार्यालय एवं १००० आपरेटिंग कार्यालय भारत के विभिन्न शहरों में हैं। नेपाल, कुवैत और दुबई में भी यह कार्य करती है। इसमें लगभग १६००० कर्मचारी कार्यरत हैं। सन् २००७ में इसको प्रिमियम के रूप में ४०२० करोड़ था। कम्पनी पूर्णत: दि ओरिएण्टल इंश्योरेंस गवर्नमेंट सिक्योरिटी लाईफ इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड की सहायक कम्पनी थी तथा सामान्य बीमा कारोबार करने के लिए बनाई गयी थी। 1956 से 1973 तक (सामान्य बीमा कारोबार के देश में राष्ट्रीयकृत होने तक) कम्पनी भारतीय जीवन बीमा निगम की एक सहायक कम्पनी थी। 2003 में भारतीय साधारण बीमा निगम के पास रखे सभी शेयर केन्द्रीय सरकार को अंतरित कर दिये गये। बाहरी कड़ियाँ ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड का नया जालघर The Oriental Insurance Company Ltd. Official Website Oriental Insurance India श्रेणी:भारत की बीमा कंपनियाँ