Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हिन्दी यूएसए

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हिन्दी_यूएसए (HindiUSA) Logo of HindiUSA.png लाभ-निरपेक्ष 01-मार्च-2001 74-3157325 रचिता सिंह एवं देवेन्द्र सिंह USA (Tri-state area) भारतीय अमेरिकियों की हिन्दी शिक्षा के लिए हिन्दी भाषा का परिचय और शिक्षा http://www.HindiUSA.org/ छात्र 4000 Contact Ph: 1-877-HINDI-USA हिंदी यू एस ए (HindiUSA) अमेरिका स्थित न्यू जर्सी की धरती पर हिंदी को नई पीढ़ी को हिंदी के साथ जोड़ने का काम कर रही है। इसके स्वयंसेवक श्री देवेंद्र सिंह अनेक गतिविधियों द्वारा प्रवासी बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़े रखने में सफल रहे है। इस संस्था की इस समय (मार्च, 2012) 36 हिंदी पाठशालाएँ चलती हैं, जिसमें 4,000 से अधिक विद्यार्थी 9 स्तरों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कई कार्यशालाओं का आयोजन, मंदिरों में हिंदी बाल-विहार, घरों में, सार्वजनिक स्थानों में साप्ताहिक तौर पर हो रहा है। हिंदी यू एस ए हर साल 'हिंदी महोत्सव' का आयोजन करता है जहाँ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ तीज-त्यौहार के पर्व भी मनाए जाते हैं। उद्देश्य हिंदी के माध्यम से भारत की एकता को दृढ बनाना। अन्य विदेशी भाषाओं की तरह अपनी राष्ट्रभाषा को अमेरीका में उचित स्थान पर स्थापित करना। हर आयु के भारतीयों में हिंदी को लोकप्रिय बनाना। अमेरिका में जन्मी भारतीय पीढी को हिंदी बोलना, लिखना, पढना व समझना सिखाना। बच्चों के अतिरिक्त अन्य अहिंदी भाषी प्रान्तो के व्यस्कों तथा युवकों को हिंदी सिखाना। हिंदी के नाटकों, कवि सम्मेलनों तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा हिंदी को लोकप्रिय बनाना। अमेरिका में कवियों, सहित्यकारों तथा हिंदी अध्यापन में योगदान करने वाले हिंदी प्रेमियों को प्रोत्साहित तथा सम्मानित करना। अमेरिका के माध्यमिक तथा उच्चतर विद्यालयों तथा विश्व विध्यालयों में हिंदी को द्वितीय भाषा के रूप में स्थापित करना। इन सभी उद्देश्यों की पूर्ति तभी संभव है जब अमेरिका में रहने वाला हरेक भारतीय अपनी राष्ट्रभाषा को ही भारत की भाषा माने और उसकी उन्नति के प्रति सजग और जाग्रत रहे। प्रकाशित पत्रिका कर्मभूमि पता ७० होमस्टीड ड्राइव, न्यू जर्सी ०८०६८ संयुक्त राज्य अमेरिका 70 Homestead Drive, Pemberton, NJ 08068 बाहरी कड़ियाँ हिन्दी यूएसए का जालघर विदेशों में हिन्दी का अलख जगाती संस्था (भारतीय पक्ष) हिन्दी-यूएसए : एक समर्पित संस्थाविदेशों में भाषा के प्रति स्नेह जगाती संस्था (वेबदुनिया) बाहरी कड़ियाँ हिन्दी-यूएसए का जालघर (हिन्दी) श्रेणी:हिन्दी श्रेणी:हिन्दीसेवी संस्थाएँ