411 REFERENCE · Wikipedia
दयाल सिंह महाविद्यालय (लाहौर)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
== दयाल सिंह महाविद्यालय (लाहौर) == 150px|Government Dyal Singh College, Lahore १९१० प्रधानाचार्य लाहौर पाकिस्तान निस्बत रोड, लाहौर University of the Punjab Government Dyal Singh College, Lahore
अंगूठाकार|राजकीय दयाल सिंह कॉलेज, लाहौर
राजकीय दयाल सिंह कालेज, लाहौर पंजाब विश्वविद्यालय, लाहौर, पाकिस्तान से संबद्ध एक स्नातक और स्नातकोत्तर महाविद्यालय है.http://www.pu.edu.pk/affiliated-colleges/college-details.asp?info=13&wise=1 Colleges affiliated with University of the Punjab, Lahore, Pakistan 2 दिसंबर 2017 https://web.archive.org/web/20100417125002/http://www.pu.edu.pk/affiliated-colleges/college-details.asp?info=13&wise=1 17 अप्रैल 2010 dead
इतिहास
इस महाविद्यालय को सरदार दयाल सिंह की वसीयत के अनुसार लाहौर में स्थापित किया गया था। सरदार दयाल सिंह, लाहौर और अमृतसर के बीच, वाघा सीमा के पास के मजीठा गांव के सरदारों के शेरगिल या गिल कबीले से थे। वे "ट्रिब्यून के संस्थापक" और एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जाने जाते है जिसने अपनी वसीयत में काफी हद तक आत्म-अर्जित संपत्ति, जिसमे लाहौर कि इमारतें; अमृतसर, लाहौर और गुरदासपुर जिलों कि ज़मीनें, जो कि १८९८ में ३० लाख कि कीमत के होंगेशामिल थे, दो ट्रस्टों को सौंप दी, जिन्होंने फिर लाहौर में दयाल सिंह कॉलेज और दयाल सिंह पब्लिक लाइब्रेरी स्थापना की है।
महाविद्यालय एक शैक्षिक ट्रस्ट द्वारा चलाया जाता था। इसमें दयाल सिंह कॉलेज, दयाल सिंह पुस्तकालय, दयाल सिंह मजीठिया हॉल और लाहौर उच्च न्यायालय के निकट, द मॉल, लाहौर में दयाल सिंह के मकान शामिल है।
सरदार दयाल सिंह मजीठिया, एक परोपकारी और शिक्षा प्रेमी थे।एक महान दृष्टि और कार्रवाई के व्यक्ति, उन्होंने शिक्षा के प्रचार के लिए अपनी सभी परिसंपत्तियों को दान में दे दिया। उन्होंने अपनी लाहौर, पाकिस्तान की लगभग सारी संपत्ति महाविद्यालय की स्थापना के लिए दे दी। Dyal Singh College Lahore https://web.archive.org/web/20160303173714/http://www.ualberta.ca/~rnoor/dayal_singh_college.html 3 मार्च 2016 at University of Alberta website
उपलब्ध कार्यक्रम
एच.एस.एस.सी.
· प्री-मेडिकल
· प्री-इंजीनियरिंग
· सामान्य विज्ञान
· कम्प्यूटर विज्ञान (आई.सी.एस)
· वाणिज्य समूह (आई.कॉम)
· कला समूह
स्नातक
· विज्ञान स्नातक
· कला स्नातक
· वाणिज्य स्नातक (आई.टी.)
स्मताकोत्तर
· एम.एस.सी. गणित
· एम.ए. अंग्रेजी
महाविद्यालय वर्दी
गर्मियों में: आसमानी नीली कमीज़ और धुमेली पतलून या आसमानी नीली सलवार कमीज़
सर्दियों: आसमानी नीली कमीज़ और धुमेली पतलून या आसमानी नीली सलवार कमीज़, नीले नौसेना रंगीन जाकेट/स्वेटर/जर्सी
स्थान
कॉलेज निस्बत रोड, लक्ष्मी चौक के निकट, लाहौर, पाकिस्तान में है .
उल्लेखनीय प्राध्यापकगण
साधु टी एल वासवानी, प्रधानाचार्य, १९१२-१९१५
प्रो. अल्ताफ हुसैन चाहत, अध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग, २०००-२००६
उल्लेखनीय पूर्व छात्र
गुलाम अली कम्बोह, शिक्षक
कैसर अली आगा, लेखक, शिक्षक
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
पंजाब विश्वविद्यालय- सम्बधता
सरकारी दयाल सिंह कॉलेज लाहौर
पनोरामियो समूह
Facebook
दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली
दयाल सिंह कॉलेज करनाल
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल करनाल
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल जगाधरी
दयाल सिंह ट्रस्ट लाइब्रेरी लाहौर
श्रेणी:लाहौर के कॉलेज