Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

नौटिलस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

नौटिलसNautilus Nautilus belauensis from Palau.jpg 250px नौटिलस बेलाउएन्सिस जाति का नमूना जंतु मोलस्का (Mollusca) सेफ़ैलोपोड (Cephalopoda) नौटिलोइडेआ (Nautiloidea) नौटिलिडाए (Nautilida) नौटिलेसियाए (Nautilaceae) Nautilidae ब्लेन्वीय, १८२५ वंश †Carinonautilus †Cenoceras †Eutrephoceras †Pseudocenoceras †Strionautilus Allonautilus Nautilus † = विलुप्त नौटिलस (Nautilus) नौटिलिडाए जीववैज्ञानिक गण के समुद्री प्राणी होते हैं। ओक्टोपस, स्क्विड और समुद्रफेनी के साथ नौटिलस शीर्षपाद (सेफ़ैलोपोड) जीववैज्ञानिक वर्ग के सदस्य हैं। इन की दो गणों में कुल मिलाकर छह जीववैज्ञानिक जातियाँ अस्तित्व में है, हालांकि इन की अन्य जातियाँ भी हुआ करती थी जो अब विलुप्त हो चुकी हैं। इनके विषेश शंख आसानी से पहचाने जा सकते हैं और नौटिलस करोड़ों वर्षों से पृथ्वी के समुद्रों में बिना बदले रह रहे हैं। इस कारणवश इन्हें कभी-कभी 'जीवित जीवाश्म' (living fossils) भी कहा जाता है। शंख नौटिलस अकेला सेफ़ैलोपोड है जिसका पूरा शरीर शंख से ढका हो। यह शंख काफ़ी कठोर होते हैं और ८०० मीटर (२६०० फ़ुट) तक के पानी के दबाव को सह लेते हैं। उस से अधिक गहराई पर यह फटकर कुचले जाते हैं। ख़तरा होने पर वह अपना पूरा बदन इस शंख में छुपाकर शंख के मूँह को दो चमड़े के परदों जैसे बने दो विषेश टेन्टेकल से बंद कर लेते हैं। अगर शंख की रचना देखी जाये तो उसकी दो प्रमुख परते होती हैं: बाहरी परत और एक अंदरूनी मोती-सी चमकती परत।Buchardt, B.; Weiner, S. (1981). "Diagenesis of aragonite from Upper Cretaceous ammonites: a geochemical case-study". Sedimentology 28 (3): 423–438. Bibcode:1981Sedim..28..423B. doi:10.1111/j.1365-3091.1981.tb01691.x. टेन्टेकल नौटिलस के शंख के खुले मूँह के पास लगभग ९० टेन्टेकल ("भुजाएँ") होते हैं जिनसे यह अपना ग्रास पकड़ते हैं। इनकी पकड़ बहुत ही शक्तिशाली होती है और किसी नौटिलस से यदि पकड़ा हुआ ग्रास बहुत ही ज़ोर से खींचा जाये तो कभी-कभी उनके टेन्टेकल ही उखड़ जाते हैं लेकिन ग्रास को जकड़े रहते हैं। चार टेन्टेकल बाक़ी टेन्टेकल से अलग होते हैं और उन्हें नौटिलस जल में रसायनिक तत्वों को परखने के काम लाता है, जो कि मनुष्यों के सूँघने के बराबर है।Willey, Arthur (1897). "The Pre-ocular and Post-ocular Tentacles and Osphradia of Nautilus". Quarterly Journal of Microscopical Science 40 (1): 197–201. चित्रदीर्घा इन्हें भी देखें ओक्टोपस स्क्विड समुद्रफेनी शीर्षपाद (सेफ़ैलोपोड) सन्दर्भ श्रेणी:नौटिलस श्रेणी:सेफ़ैलोपोड श्रेणी:जीवित जीवाश्म