411 REFERENCE · Wikipedia
कुल्चा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कुल्चा Kulchachole.jpg कुल्चे के संग छोले भारत भारत veg गर्मा-गर्म सिके हुए मैदा आलू कुल्चा नाहरी कुल्चागिलामी कुलचे
कुल्चा एक भारतीय रोटी का प्रकार है। भारत के साथ-साथ ये पाकिस्तान में भी लोकप्रिय हैं। प्रायः इसे न्हारी, छोले, माँस आदि के संग खाया जाता है। यह मैदा को किण्वन उठा कर तंदूर व तवे में बनाया जाता है।
मैदा को दही के साथ मल कर खमीर उठाया जाता है। फिर उसमें उबले सम्बार (मसाले) वाले आलू और कटे कान्दे आदि भर कर भरवां कुल्चे बनाये जाते हैं। इन्हें सुनहरे रंग का होने तक आने तवे व तंदूर में पकाया जाता है। फिर इस पर मक्खन लगा कर माँस व छोले के साथ परोसते हैं। बिना भरे हुए सादे कुल्चे बनते हैं।
कुल्चे का उद्गम ईरान में माना जाता है। इसके लखनऊ के व्यंजन विशेषज्ञों ने प्रयोग कर अंतरण बनाये हैं। इनमें कुल्चा नाहरी भी एक है। इसके विशेषज्ञ कारीगर हाजी जुबैर अहमद के अनुसार कुलचा अवधी व्यंजनों में सम्ममिलित विशेष रोटी है, जिसका साथ नाहरी बिना अधूरा है। लखनऊ के गिलामी कुलचे अर्थात दो भाग वाले कुलचे उनके परदादा बनाया करते थे। कुलचे गर्म खाने में ही आनन्द है अर्थात तंदूर से निकाले और परोसे जायें।रोटियों का बाज़ार, राष्ट्रीय सहारा| हिंदी दैनिक| अविनाश वाचस्पति| अभिगमन तिथि: २४ अगस्त, २००९
इन्हें भी देखें
रोटी
नान
संदर्भ
श्रेणी:रोटी
श्रेणी:भारतीय खाना
श्रेणी:पंजाबी खाना
श्रेणी:कश्मीरी खाना
श्रेणी:भारतीय रोटियाँ
श्रेणी:पाकिस्तानी रोटियाँ