411 REFERENCE · Wikipedia
खपलू
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खपलू (बलती: ཁལུ, अंग्रेज़ी: Khaplu), जिसे कभी-कभी खपालू भी कहते हैं, पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के गिलगित-बलतिस्तान क्षेत्र के गान्चे ज़िले की प्रशासनिक राजधानी और सबसे महत्वपूर्ण वादी है। यह स्कर्दू शहर से १०३ किमी पूर्व में २५६० मीटर की ऊँचाई पर श्योक नदी के किनारे बसा हुआ है। पुराने ज़माने में यहाँ से व्यापारी मार्ग दक्षिण में लद्दाख़ को जाता था और यह ऐतिहासिक बल्तिस्तान क्षेत्र का दूसरी सबसे बड़ी रियासत हुआ करती थी।
== लोग व भाषा ==
गान्चे ज़िले के अन्य भागों की तरह यहाँ भी तिब्बती मूल के बलती लोग रहते हैं। सांस्कृतिक रूप से यह भारत के लद्दाख़ क्षेत्र का भाग है, हालांकि यहाँ के अधिकतर लोग धार्मिक दृष्टि से मुस्लिम हैं। यहाँ अधिकतर बलती भाषा बोली जाती है जो लद्दाख़ी भाषा के क़रीब है और अक्सर तिब्बती भाषा की उपभाषा समझी जाती है।
== अन्य विवरण ==
खपलू से एक मार्ग निकलकर हुशे वादी जाता है जहाँ से निकलकर पर्वतारोही सैलानी आगे के२ और माशेरब्रुम के पर्वतों तक पहुँच सकते हैं।
== इन्हें भी देखें ==
गान्चे ज़िला
== सन्दर्भ ==