411 REFERENCE · Wikipedia
द लंच बॉक्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द लंच बॉक्स द लंचबॉक्स पोस्टर.jpg रितेश बत्रा अनुराग कश्यपगुनीत मोंगाकरण जौहरसिद्धार्थ राय कपूरअरुण रंगाचारी रितेश बत्रा इरफ़ान ख़ाननिमरत कौरनवाजुद्दीन सिद्दीकी मैक्स रिचटर माइकल सायमंड्स जॉन एफ लियोन्स यूटीवी मोशन पिक्चर्सधर्मा प्रोडक्शन्ससिख्य ऐंटरटेनमेंटडर मोशन पिक्चर्सएनएफडीसी 2013 05 19 कान फ़िल्म महोत्सव 2013 09 20 भारत 104 मिनट भारत हिन्दीअंग्रेज़ी $15 करोड़Cannes: 'The Lunchbox' Director Ritesh Batra http://www.hollywoodreporter.com/news/cannes-lunchbox-director-ritesh-batra-524943 2013-05-23 हॉलीवुड रिपोर्टरHollywood Reporter 21 सितम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20130923211723/http://www.hollywoodreporter.com/news/cannes-lunchbox-director-ritesh-batra-524943 23 सितंबर 2013 live
द लंच बॉक्स रितेश बत्रा द्वारा निर्देशित और गुनीत मोंगा, अनुराग कश्यप एवं अरुण रंगाचारी द्वारा निर्मित पत्रोचित रोमानी फिल्म है। फ़िल्म को एक साथ कई स्टूडियों में जारी किया गया। ये स्टूडियो यूटीवी मोशन पिक्चर्स, धर्मा प्रोडक्शन्स, सिख्य ऐंटरटेनमेंट, डर मोशन पिक्चर्स, एनएफडीसी (भारत), रोह फ़िल्म्स (जर्मनी), एएसएपी फ़िल्म्स (फ़्रांस) और सिने मोसायक (संयुक्त राज्य अमेरिका) हैं।Ritesh Batra's feature debut appeared in Cannes Critics' Week http://variety.com/2013/film/news/sony-pictures-classics-picks-up-lunchbox-exclusive-1200487504/ 24 मई 2013 Variety 21 सितम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20130925142947/http://variety.com/2013/film/news/sony-pictures-classics-picks-up-lunchbox-exclusive-1200487504/ 25 सितंबर 2013 live इसमें इरफ़ान ख़ान, निमरत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य कलाकारों की भूमिका अदा की है। फ़िल्म के २०१३ के कान फ़िल्म महोत्सव में भी प्रदर्शित किया जा चुका है उसके बाद ग्रांड रैल डोर में भी दिखाया जा चुका है और बाद में ये फिल्म क्रिटिक्स सप्ताह दर्शकों की पसंद अवार्ड भी जीत चुकी है इस अवार्ड को "ग्रांड रेल डी और" नाम से भी जाना जाता है। Ritesh Batra's Lunchbox wins Critics Week Viewers Choice Award at Cannes Film Festival 2013 http://indiatoday.intoday.in/story/dabba-wins-critics-week-viewers-choice-award-at-cannes/1/272734.html 24 मई 2013 इण्डिया टुडे 21 सितम्बर 2013 https://web.archive.org/web/20130921062227/http://indiatoday.intoday.in/story/dabba-wins-critics-week-viewers-choice-award-at-cannes/1/272734.html 21 सितंबर 2013 live यह फ़िल्म २०१३ के टोरण्टो अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में भी जारी की जा चुकी है।http://www.guardian.co.uk/film/2013/jul/23/toronto-film-festival-lineup Toronto film festival 2013: the full line-up 2013-09-21 द गार्डियन https://web.archive.org/web/20130725010702/http://www.guardian.co.uk/film/2013/jul/23/toronto-film-festival-lineup 25 जुलाई 2013 live भारत, अमेरिका एवं यूके में फ़िल्म को 20 सितम्बर 2013 को जारी किया गया। Indian audience to get a taste of Batra’s Lunchbox http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2013-08-14/news-interviews/41409570_1_ritesh-batra-nimrat-kaur-the-lunchbox 14 अगस्त 2013 2013-09-21 द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया https://web.archive.org/web/20131231000211/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2013-08-14/news-interviews/41409570_1_ritesh-batra-nimrat-kaur-the-lunchbox 31 दिसंबर 2013 live
पटकथा
फ़िल्म मुम्बई आधारित है और मुम्बई की डब्बावाला (लंच बॉक्स सेवा) की गलती से आरम्भ हुई जो एक युवा महिला और रिटायरमेंट की दहलीज पर खड़ा एक व्यक्ति'लंच बॉक्स' के जरिए एक दूसरे को जान पाते हैं और प्यार कर बैठते हैं की कहानी को दिखाया गया है। इला (निमरत कौर) एक गृहणी है और उसकी एक छोटी बेटी है। उसके पति (नकुल वैद्य) के विवाहेतर सम्बंध हैं। उसका पति हमेशा अपने मोबाइल से चिपका रहता है। अपने पति के लिए बेहतरीन भोजन बना कार्यालय भेजकर वह उसका प्यार पाने की कोशिश करती है। साजन फर्नांडीज़ (इरफ़ान ख़ान) सरकारी कार्यालय का एक कर्मचारी है। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है और वो अपने कार्यालय में डब्बावाला (टिफिन सर्विस) से भोजन मंगवाते हैं। एक दिन डिब्बावाले की ग़लती से, श्रीमती इला के पति का डिब्बा जो कि इला ने खुद बनाया था साजन के पास पहुँच जाता है और साजन का डिब्बा इला के पति को। पहली बार टिफिन बदलने के बाद डिब्बेवाले को अपनी इस गलती का कभी पता ही नहीं चलता और दोनों के टिफिन रोज बदलते रहते हैं। पहले दिन टिफिन बदलने के बाद इला अगले दिन डिब्बे में हाथ से लिखा हुआ एक नोट रखती है। साजन उस पत्र का जवाब देता है और इस तरह दोनो के बीच बिना मिले बातचीत का सिलसिला शुरू हो जाता है। वे हर मसले पर बात करते हैं यहाँ तक कि इला फर्नांडीज को अपने पति के विवाहेतर संबंधों के बारे में भी बता देती है। एक दिन इला फर्नांडीज को लिखके भेजती है की वह भूटान जाना चाहती है। फर्नांडीस उसे लिखकर भेजता है की क्या वह भी उसके साथ जा सकता है। इसके बाद इला लिख कर उत्तर देती है की वह एक अजनबी के साथ कैसे जा सकती है। फिर, एक दिन इला और फर्नांडीज मिलने का फैसला करते हैं। दोनों एक रेस्तरां में आने को तैयार हो जाते है लेकिन फर्नांडीस वहाँ पर नहीं आता | इला अगले दिन उसे खाली डब्बा भेजती है। साजन फर्नांडीस उसे लिखकर भेजता है की वह वहाँ पर आया था लेकिन उससे मिला नहीं क्योकि वह अब इला की तुलना में वृद्ध हो गया है। वह उसे इस सब को छोडकर आगे बढ़ जाने को कहता है। एक दिन इला को फर्नांडीस के काम करने की जगह का पता चल जाता है लेकिन वहाँ उसे पता चलता है कि फर्नांडीस उस नौकरी को छोड कर नासिक चला गया है। फिल्म के अंत में साजन नासिक से वापस आ जाता है और इला की खोज करता है और पृष्ठभूमि में डब्बेवालो का गाना बज रहा होता है।
कलाकार
इरफ़ान ख़ान - साजन फर्नांडीज़
निमरत कौर - इला
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - शेख
डेंजिल स्मिथ - मिस्टर श्रॉफ
भारती आचरेकर - मिसेज देशपाण्डे
नकुल वैद्य - इला के पति
यश्वी पुनीत नागर
लिलेट दुबे
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
लंच बॉक्स रिव्यूजून 2020 InternetArchiveBot
2350496
588497 द लंच बॉक्स
श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में
श्रेणी:2013 में बनी हिन्दी फ़िल्म