411 REFERENCE · Wikipedia
राइफलमैन संजय कुमार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सूबेदार मेजर संजय कुमार पीवीसी Sanjay Kumar PVC.jpg (तब) हवलदार संजय कुमार, अपने परमवीर चक्र मैडल को पहने हुए। १९७६ ३ ३ y कलोल बल्किन, बिलासपुर जिला, हिमाचल प्रदेश भारत भारत 24px भारतीय सेना राइफलमैन, वर्तमान 18px सूबेदार १३७६०५३३ १३ जेएंडके राइफल्स कारगिल युद्ध 32px परम वीर चक्र
सूबेदार संजय कुमार (जन्म: ३ मार्च १९७६) एक भारतीय सिपाही हैं, जिन्होंने कारगिल युद्ध में एरिया फ्लैट टॉप पर कब्ज़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें १९९९ में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
प्रारम्भिक जीवन
संजय कुमार का जन्म ३ मार्च १९७६ को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के कलोल बल्किन ग्राम में हुआ था।मुनीश दीक्षित कारगिल युद्ध में हिमाचल के दो जवानों को मिला था परमवीर चक्र https://m.jagran.com/lite/himachal-pradesh/kangra-kargil-viay-divas-two-himachali-awarded-with-paramvir-chakra-14386438.html २ अप्रैल २०१८ २६ जुलाई २०१६ दैनिक जागरण पालमपुर https://web.archive.org/web/20180402163308/https://m.jagran.com/lite/himachal-pradesh/kangra-kargil-viay-divas-two-himachali-awarded-with-paramvir-chakra-14386438.html 2 अप्रैल 2018 live सेना में शामिल होने से पहले उन्होंने दिल्ली में टैक्सी चालक का काम भी किया है। सेना में भर्ती होने से पहले वह तीन बार अस्वीकृत भी किये जा चुके थे।रामपाल सिंह विमला देवी कारगिल विजय, १९९९ २००९ आत्माराम & संस १७०-१७४
सैन्य अभियान
संजय कुमार चार व पांच जुलाई को कारगिल में मस्को वैली प्वाइंट ५८७५ पर फ्लैट टॉप पर ११ साथियों के साथ तैनात थे।शशिकांत …और गोलियां उगलता पाकिस्तानी बंकर हो गया खामोश http://dainiktribuneonline.com/2010/07/%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%97%E0%A5%8B%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82-%E0%A4%89%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%A4/ २ अप्रैल २०१७ २७ जुलाई २०१० दैनिक ट्रिब्यून पंजाब-हिमाचल यहां दुश्मन उपर पहाड़ी से हमला कर रहा था। इस टीम में ११ साथियों में से दो शहीद हो चुके थे जबकि आठ गंभीर रूप से घायल थे। संजय कुमार भी अपनी राइफल के साथ दुश्मनों का कड़ा मुकाबला कर रहे थे लेकिन एक समय ऐसा आया कि संजय कुमार की राइफल में गोलियां खत्म हो गई। इस बीच संजय कुमार को भी तीन गोलियां लगी, इनमें दो उनकी टांगों में और एक गोली पीठ में लगी। संजय कुमार घायल हो चुके थे।'परमवीर' संजय कुमार: खून से लथपथ थे फिर आगे बढ़े और पाकिस्तानियों को उन्ही के हथियार से दी मात https://m.bhaskar.com/amp/news/KZHK-IFTM-param-vir-chakra-awardee-rifleman-sanjay-kumar-5815509-PHO.html २ अप्रैल २०१८ १९ फरवरी २०१८ दैनिक भास्कर https://web.archive.org/web/20180402225412/https://m.bhaskar.com/amp/news/KZHK-IFTM-param-vir-chakra-awardee-rifleman-sanjay-kumar-5815509-PHO.html 2 अप्रैल 2018 dead
ऐसी स्थिति में गम्भीरता को देखते हुए राइफल मैन संजय कुमार ने तय किया कि उस ठिकाने को अचानक हमले से खामोश करा दिया जाए। इस इरादे से संजय ने यकायक उस जगह हमला करके आमने-सामने की मुठभेड़ में तीन दुश्मन सैनिकों को मार गिराया और उसी जोश में गोलाबारी करते हुए दूसरे ठिकाने की ओर बढ़े। संजय इस मुठभेड़ में खुद भी लहू लुहान हो गए थे, लेकिन अपनी ओर से बेपरवाह वो दुश्मन पर टूट पड़े। अचानक हुए हमले से दुश्मन बौखला कर भाग खड़ा हुआ और इस भगदड़ में दुश्मन अपनी यूनीवर्सल मशीनगन भी छोड़ गए। संजय कुमार ने वो गन भी हथियाई और उससे दुश्मन का ही सफाया शुरू कर दिया।कारगिल गाथा: घायल संजय ने दुश्मन के हथियार से ही किया दुश्मन का सफाया https://www.amarujala.com/amp/jammu/param-vir-chakra-awardee-rifleman-sanjay-kumar २ अप्रैल २०१८ ६ जुलाई २०१६ अमर उजाला https://web.archive.org/web/20180402225631/https://www.amarujala.com/amp/jammu/param-vir-chakra-awardee-rifleman-sanjay-kumar 2 अप्रैल 2018 live
संजय के इस कारनामे को देखकर उसकी टुकड़ी के दूसरे जवान बहुत उत्साहित हुए और उन्होंने बेहद फुर्ती से दुश्मन के दूसरे ठिकानों पर धावा बोल दिया। जख्मी होने के बावजूद संजय कुमार तब तक दुश्मन से जूझते रहे थे, जब तक कि प्वाइंट फ्लैट टॉप पाकिस्तानियों से पूरी तरह खाली नहीं हो गया। इसके बाद प्लाटून की कुमुक सहायतार्थ वहां पहुंची और घायल संजय कुमार को तत्काल सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सम्मान
इस बहादुरी के लिए संजय कुमार को भारत सरकार द्वारा वर्ष १९९९ में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। संजय कुमार इस समय सूबेदार मेजर के रैंक पर कार्यरत है। वर्ष 2020 में प्रसिद्ध टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति में शो के प्रस्तोता अमिताभ बच्चन के विशेष आमंत्रण पर साथी परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव के साथ शामिल हुए तथा जीती गई पूरी राशि आर्मी वेलफेयर फण्ड में दान कर दी।
प्रचलित लोकसंस्कृति में
कारगिल युद्ध को मूल में रखकर बनी २००३ की फ़िल्म एल ओ सी कारगिल में संजय कुमार एवं उनके साथियों को दर्शाया गया है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म में संजय कुमार की भूमिका निभाई है।
सन्दर्भ
श्रेणी:परमवीर चक्र सम्मानित लोग
श्रेणी:कारगिल युद्ध के नायक