411 REFERENCE · Wikipedia
कुमार गंधर्व
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कुमार गंधर्व File:Kumar Gandharva 2014 stampsheet of India cr.jpg कुमार गंधर्व एकल _गायक शिवपुत्र सिद्धराम कोमकाली 1924 4 8 yhttps://www.bbc.com/hindi/articles/c3gjw1eq08zo कुमार गंधर्व की 100वीं जयंती: भारतीय संगीत को 'निर्भय-निर्गुण' बनाने वाले गायक 2024-04-08 बीबीसी हिंदी hi 2024-04-10 सुलेभवी, बेलगाम, कर्णाटक, भारत 1992 01 12 1924 04 08 देवास, भारत भारतीय शास्त्रीय संगीत ,हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत गायक 1934-1992
कुमार गंधर्व (8 अप्रैल 1924 – 12 जनवरी 1992) के नाम से प्रसिद्ध शिवपुत्र सिद्धराम कोमकाली को सन १९७७ में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। वह मध्य प्रदेश से हैं।
प्रारंभिक जीवन
गंधर्व जन्म सुलेभवि, बेलगाम (कर्नाटक) में एक कन्नड़ भाषी लिंगायत परिवार में हुआ था। पाँच वर्ष की आयु से ही उनमें संगीत प्रतिभा के संकेत दिखने लगे थे और दस वर्ष की आयु में वो मंच पर गाने लगे थे। ग्यारह वर्ष की आयु में उनके पिता ने उन्हें संगीत की शिक्षा के लिए सुप्रसिध शास्त्रीय संगीत के प्राध्यापक, बी आर देओधर के पास भेज दिया। गंधर्व की संगीत के ज्ञान और कुशलता में प्रगति इतनी तीव्र थी कि बीस की उम्र आते आते वे ख़ुद ही अपने संगीत विद्यालय में संगीत सिखाने लगे। उनके आलोचकों ने भी उनको संगीत के क्षेत्र का एक उभरता हुआ सितारा मानना शुरू कर दिया।Hess 2009, pp. 16–17
व्यक्तिगत जीवन
१९४७ में गंधर्व ने भानुमती कंस से विवाह किया जो देओधर जी के विद्यालय में गायन की शिक्षिका थी। उसके कुछ ही समय पश्चात गंधर्व टीबी (क्षय रोग) की बीमारी से ग्रसित हो गए और चिकित्सकों उन्हें बताया की वे दुबारा कभी गा नहीं पाएँगे। चिकित्सकों की सलाह पर अपने स्वास्थ्य में सुधार के लिए वे देवास (मध्य प्रदेश), जोकि एक शुष्क जलवायु वाला स्थान है, जाके रहने लगे।अगले ६ साल गंधर्व ने बीमारी और ख़ामोशी में बिताए। चिंकित्सको के अनुसार गायन उनके लिए प्राणघातक सिद्ध हो सकता था।Hess 2009, p. 17
भानुमती की १९६१ दूसरे पुत्र को जन्म देते हुए मृत्यु हो गयी। भानुमती के देहांत के पश्चात कुमार ने वसुंधरा कोमकली से विवाह किया।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
मालवा की मिट्टी से जुड़ा शास्त्रीय गायक
Kumar Gandharva Page
श्रेणी:शास्त्रीय संगीत
श्रेणी:संगीतज्ञ
श्रेणी:भारतीय संगीत
श्रेणी:१९७७ पद्म भूषण
श्रेणी:भारतीय शास्त्रीय गायक
श्रेणी:पद्म विभूषण धारक