411 REFERENCE · Wikipedia
कर्ज़ (2002 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कर्ज़ कर्ज़.jpg कर्ज़ का पोस्टर कौशल गोधा हैरी बवेजा संजीव-दर्शन अनीस बज़मी (संवाद) अतुल शर्मा सनी देओल, सुनील शेट्टी, शिल्पा शेट्टी अनीस बज़मी 6 दिसंबर, 2002 भारत हिन्दी
कर्ज़ 2002 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य एक्शन फिल्म है। इसका निर्देशन हैरी बवेजा ने किया और मुख्य भूमिकाओं में सनी देओल, सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी हैं।
संक्षेप
सावित्री देवी (किरन खेर) अपने पति के साथ हंसी-खुशी जीवन बिताते रहती है। उसे ठाकुर (आशुतोष राना) के काले कारनामों का पता चलता है और वो उसके अपराधों को सभी के सामने लाने की कोशिश करते रहती है। ठाकुर को जब इस बारे में पता चलता है तो वो उसके साथ बलात्कार करता है, जिससे वो गर्भवती हो जाती है। वो गर्भपात करना चाहते रहती है, लेकिन उसमें अड़चन आ जाती है, जिससे उसे बच्चे को जन्म देना ही पड़ता है। वो उसे अपने पास तो रखती है, लेकिन उससे प्यार नहीं करती है। वो अपने छोटे बेटे, राजा को ही प्यार करती है। वो जल्द ही शहर छोड़ कर चले जाती है और उस बच्चे कोई कोई और गोद ले लेता है। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार योगराज मर चुका है।
वो बच्चा बड़ा हो कर पुलिस इंस्पेक्टर सूरज (सनी देओल) बन जाता है। उसकी मुलाक़ात उसके छोटे भाई, राजा (सुनील शेट्टी) से होती है। कई सारे गलतफहमियों के बाद वे दोनों दोस्त बन जाते हैं। राजा अपनी माँ, सावित्री को अपने नए दोस्त से मिलाता है और उसकी माँ उसका स्वागत करती है।
सूरज को सपना से प्यार होता है, पर उसे पता चलता है कि राजा को भी सपना से प्यार है। इस कारण वो अपने प्यार को भूल जाने का फैसला करता है। सावित्री एक दिन राजनेता, युवराज से मिलती है और उसे एक अपराधी, ठाकुर बोलने लगती है। युवराज अपने आप को ठाकुर या उससे जुड़ा होने से साफ साफ इंकार कर देता है। सूरज को ये देख कर हैरानी होती है कि सावित्री उस पर आरोप क्यों लगा रही है। वो इस बारे में आगे जाँच पड़ताल करता है, जिससे उसे उसकी जन्म देने वाली माँ, और पिता का पता चलता है। उसे ये भी पता चलता है कि उसकी माँ उसे क्यों ठुकरा दिया था।
मुख्य कलाकार
सनी देओल — सूरज सिंह
सुनील शेट्टी — राजा चौहान
शिल्पा शेट्टी — सपना
आशुतोष राना — राजपाल ठाकुर
किरन खेर — सावित्री देवी
सयाजी शिंदे — हिम्मत भाई
जॉनी लीवर — जुगनू
हिमानी शिवपुरी — जुगनू की पत्नी
शहबाज़ ख़ान — इंस्पेक्टर ख़ान
विश्वजीत प्रधान — गोगी
दीपक शिर्के — माधव सिंह
राजीव वर्मा — बलवंत सिंह
शम्मी — बलवंत की माँ
आदि ईरानी — गुप्ता
अरुण बख़्शी — चीमा
संगीत
गीत गायक समीर संजीव-दर्शन शाम भी खूब है उदित नारायण, कुमार सानु, अलका याज्ञिक 5:06 मेरी महबूबा है तू अभिजीत, कुमार सानु 6:06 सो गई ये जमीन अनुराधा पौडवाल 6:44 सो गई है जमीन कुमार सानु 2:42 झूम झूम ना सुखविंदर सिंह, हेमा सरदेसाई 6:07 मोहब्बत हुई है कुमार सानु, कविता कृष्णमूर्ति 6:07 आशिकी बन के अदनान सामी, कविता कृष्णमूर्ति 4:17
बाहरी कड़ियाँ
0342624 कर्ज़
श्रेणी:2002 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:संजीव–दर्शन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में