Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आमुल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अमुल ईरान के मजाऊदेरान प्रांत का एक नगर है जो बरफुरूश से 23 मील दक्षिण पश्चिम में स्थित है। यह हेराज़ नदी के दोनों तटों पर बसा है तथा एलबुर्ज़ पर्वत एवं कैस्पियन सागर के तटीय प्रदेश के मध्य में एक प्रमुख नगर है। नगर के निकट ही स्थित प्राचीन स्मारकों के भग्नावशेष अमुल की प्राचीन गौरवगरिमा की कहानी सुनाते हैं। यहाँ पर सम्राट् सैयद कव्वामुद्दीन (मृत्यु 1379 ई.) तथा 14वीं शताब्दी के दूसरे प्रसिद्ध लोगों के मकबरों के अवशेष दर्शनीय हैं। चावल एवं फल यहाँ की मुख्य उपज है। श्रेणी:ईरान के नगर