Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

संगीत उद्योग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|रिकॉर्डिंग स्टूडियो में काम करते संगीतकार thumb|संगीत गोष्ठी को देखते दर्शक संगीत उद्योग (music industry) उन व्यक्तियों और संगठनों को कहा जाता है जो गीत लेखन, संगीत रचना, गीतों को रिकॉर्ड करना और बेचना, संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर पैसा कमाना शामिल है। साथ ही ऐसे संगठन जो संगीतकारों की सहायता, प्रशिक्षण, प्रस्तुतियाँ और आपूर्ति करते हैं, उन्हें भी इसी उद्योग का हिस्सा माना जाता है। इस उद्योग में शामिल लोगों में गीतकार और संगीत रचयिता वो होते हैं जो गीत लिखते हैं और उनका संगीत तैयार करते हैं; गायक, संगीतकार, संगीत निर्देशक और बैंडवादक वो होते हैं जो संगीत की प्रस्तुति देते हैं; रिकॉर्ड लेबल, संगीत प्रकाशक, रिकॉर्डिंग स्टूडियो, रिकार्ड निर्माता, संगीत निर्माता, ध्वनि अभियंता, खुदरा और डिजिटल संगीत स्टोर तथा प्रस्तुति अधिकार संगठन वो होते हैं जो संगीत का विपणन करते हैं; इसके अलावा बुकिंग दलाल, प्रसारक, संगीत स्थल, आदि संगीत कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने और बेचने में मदद करते हैं। 21वीं सदी के पहले दशकों में संगीत उद्योग में इंटरनेट के कारण व्यापक बदलाव हुआ और यह व्यापक डिजिटल वितरण के साथ संगीत के अवैध फाइल साझाकरण और ऑनलाइन संगीत स्टोर के रूप में फैल गया। इस परिवर्तन के साथ संगीत की कुल बिक्री आरम्भ हो गयी। 2000 के साथ के बाद से रिकॉर्ड किये गीतों की बिक्री में काफी गिरावट आ गयी।http://www.economist.com/background/displayBackground.cfm?story_id=10498664 The Music Industry October 15, 2008 The Economist December 2, 2008 https://web.archive.org/web/20110629203652/http://www.economist.com/background/displayBackground.cfm?story_id=10498664 June 29, 2011 deadhttps://money.cnn.com/2010/02/02/news/companies/napster_music_industry/ Music's lost decade: Sales cut in half Goldman David February 3, 2010 CNN Money https://web.archive.org/web/20200627183249/https://money.cnn.com/2010/02/02/news/companies/napster_music_industry/ June 27, 2020 live इसके साथ ही लाइव संगीत का महत्त्व बढ़ गया।Seabrook John John Seabrook The Price of the Ticket Annals of Entertainment August 10, 2009 द न्यूयॉर्कर https://www.newyorker.com/reporting/2009/08/10/090810fa_fact_seabrook 34 February 20, 2020 October 21, 2013 https://web.archive.org/web/20131021050008/http://www.newyorker.com/reporting/2009/08/10/090810fa_fact_seabrook live 2011 में विश्व का सबसे बड़ा रिकॉर्ड करने वाले संगीत संगठन अब एक डिजिटल इंटरनेट-आधारित प्लेटफॉर्म बन गए हैं जो कंप्यूटर कंपनी द्वारा संचालित होते हैं, इसके उदाहरणों में एप्पल इंक॰ का आईट्यून्स स्टोर शामिल है।http://www.dailywireless.org/2011/02/14/mobile-world-congress-2011/ Mobile World Congress 2011 February 14, 2011 dailywireless.org February 28, 2011 https://web.archive.org/web/20131021070502/http://www.dailywireless.org/2011/02/14/mobile-world-congress-2011/ October 21, 2013 "Amazon is now the world's biggest book retailer. Apple, the world's largest music retailer." dead सन्दर्भ श्रेणी:संगीत उद्योग श्रेणी:खुदरा व्यापार श्रेणी:प्रकारानुसार उद्योग (अर्थशास्त्र)