Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दीव

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

क़स्बा दीव दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव 20.71 70.98 40 1500 mmhttp://www.fallingrain.com/world/IN/32/Diu.html Falling Rain Genomics, Inc - Diu 26 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20130310081828/http://www.fallingrain.com/world/IN/32/Diu.html 10 मार्च 2013 dead 21,576 (2001) 540 0.85 गुजराती,हिन्दी दीव दीव जिले में स्थित एक क़स्बा है जो कि केन्द्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में है। यह दीव द्वीप के पूर्वी किनारे पर है जो कि पुर्तगाली किले व कैथ्रेडल के लिए जाना जाता है। इतिहास दीव पुर्तगाली आगमन के समय एक बड़ा व्यापारिक केंद्र था। १५१३ और १५३१ में यहाँ पर पुर्तगालियों ने यहाँ चौकियां बनाने की कोशिश की, किन्तु वे असफल रहे। बाद में गुजरात के बादशाह बहादुर शाह ने मुगल सम्राट हुमायूँ अपने राज्य की रक्षा के लिए पुर्तगालियों के साथ समझौता किया, जिसके तहत दीव द्वीप १५३५ में पुर्तगालियों को दे दिया गया। पुर्तगालियों ने यहाँ पर दीव किला बनाया और चारों ओर एक चारदिवारी बनाई. परन्तु गुजरात के सुल्तान को अपनी उदारता पर जल्द ही पछतावा हुआ और उसने पुर्तगालियों से युद्ध किया। इस युद्ध में वह मारा गया। १५३७ और १५४६ के मध्य सुल्तान के द्वारा पुर्तगालियों को हटाने का प्रयास विफल हुआ। १५३८ में तुर्क साम्राज्य दीव की घेराबंदी, जो की पुर्तगालियों ने की थी, तोड़ने में असफल रहा। कोजा सोफार ने दूसरी बार दीव की घेराबंदी की और इसे तुर्क तोड़ने में असफल रहे। इसके बाद दीव की किलेबंदी हो गयी और १७वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में इसने अरब और डचों के आक्रमण सहे. दीव १५३५ से १९६१ तक पुर्तगालियों के कब्जे में रहा। १९६१ में भारत सरकार द्वारा चलाये ऑपरेशन विजय के तहत गोवा और दमन के साथ यह द्वीप भी भारत में शामिल हो गया। पर्यटन स्थल दीव का किला यह १५३५ से १५४१ के मध्य पुर्तगालियों के द्वारा बनाया गया। यह तीन ओर से समुद्र से घिरा है। किले में एक बड़ा लाइट हाउस भी बना हैhttp://www.diutourism.co.in/diu-fort-diu-india.php दीव का किला (अंग्रेजी में) 26 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20090924192724/http://www.diutourism.co.in/diu-fort-diu-india.php 24 सितंबर 2009 dead . सेंट पॉल चर्च thumb|200px|सेंट पॉल चर्च इसका निर्माण १६०१ में प्रारंभ हुआ और १६१० में यह बनकर तैयार हो गया। यह भारत के कुछ पुर्तगाली चर्चो में से एक हैhttp://www.diutourism.co.in/paul-church-diu-india.php सेंट पॉल चर्च (अंग्रेजी में) 26 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20130818110400/http://diutourism.co.in/paul-church-diu-india.php 18 अगस्त 2013 dead . नगवा समुद्र तट यह समुद्र तट दीव के बूचड़वाड़ा ग्राम में स्थित है। यह एक उत्तम समुद्र तट है। यहाँ पर समुद्र में वाटर स्पोर्ट की भी सुविधा उपलब्ध हैhttp://www.diutourism.co.in/nagoa-beach-diu-india.php नगवा समुद्र तट (अंग्रेजी में) 26 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20130818113155/http://diutourism.co.in/nagoa-beach-diu-india.php 18 अगस्त 2013 dead . गंगेश्वर मंदिर यह शिव जी का अतिप्राचीन मंदिर है। यह फुदम से ३ कि॰मी॰ दूर है। यहाँ पर पाँच शिवलिंग है। यहाँ के लोगो का यह मानना है की पांडवो ने १३ वर्ष के वनवास के दौरान कुछ समय यहाँ बिताया था.http://www.diutourism.co.in/gangeshwar-temple-diu-india.php गंगेश्वर मंदिर (अंग्रेजी में) 26 अगस्त 2013 https://web.archive.org/web/20130818120825/http://diutourism.co.in/gangeshwar-temple-diu-india.php 18 अगस्त 2013 dead अन्य स्थल घोघला समुद्र तट जालंधर समुद्र तट सेंट थॉमस चर्च सेंट फ्रांसिस चर्च सी शेल अजायबघर 300px|right|thumb|गंगेश्वर मंदिर 600px|center|thumb|१६वी शताब्दी का दीव इन्हें भी देखें दमन दमन और दीव सन्दर्भ * श्रेणी:दीव ज़िले के नगर